Vinod Kambli: सचिन तेंदुलकर के साथ रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी के लिए मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों अपने जीवन की मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 52 साल के कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके बाद साफ हो गया कि वो गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों से गुजर रहे हैं।
चलने में असमर्थ नजर आए विनोद कांबली
विनोद कांबली का जो वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही है और उन्हें अपने आस-पास की चीजों को समझने के लिए भी सहारे की जरूरत पड़ रही है। कभी अपने क्रिकेटिंग स्ट्रोक से फैंस का दिल जीत लेने वाले विनोद कांबली का ये वीडियो दिल को दहला देने वाला है।
विनोद कांबली की स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ाई की बात नई नहीं है और उन्होंने पहले भी दिल संबंधी समस्याओं और अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की है। डॉक्टर से इलाज और अस्पताल में भर्ती होना उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। साल 2010 की शुरुआत में उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हुई थी, लेकिन बाद में उनकी हालत में सुधार हुआ था, लेकिन जो वीडियो सामने आया है उससे फिर ऐसा लग रहा है कि वो फिर से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।
कांबली की जो हालत इस वक्त नजर आ रही है वो दिल को दुखा देने वाला है। वो किस तरह के खिलाड़ी थे और इस समय उनकी स्थिति काफी खराब दिख है। हालांकि हम उनकी इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन अगर ये वाकई कांबली हैं तो यही दुआ होगी की वो जल्दी से जल्दी अपनी इस खराब स्थिति से बाहर आ जाएं और एक सामान्य जिंदगी बसर करें।