चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया है। बुधवार को पदक तालिका में भारत ने अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पार कर दिया। भारत ने 2018 एशियाई खेलों में 70 मेडल जीते थे, लेकिन इस बार भारत 72 मेडल अभी तक जीत चुका है और अभी कई खेलों में पदक आने बाकि हैं। बुधवार को भारत ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 16 हो गई। जबकि सिल्वर 26 और ब्रॉन्ज मेडल की संख्या 30 है। भारत ने इस बार एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने का भी रिकॉर्ड कायम किया है।

11वें दिन भारत की ब्रॉन्ज मेडल से हुई शुरुआत

19वें एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत की शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल के साथ हुई। रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में भारत के खाते में गोल्ड मेडल आया। गोल्ड मेडल जीतने के कारण प्राइज सेरेमनी के समय पोडियम पर राष्ट्रगान गाया गया। भारत ने एशियाई खेलों में इस इवेंट में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। मतलब ओजस और ज्योति ने इतिहास रच दिया।

भारत को दिन का तीसरा मेडल स्क्वॉश और चौथा बॉक्सिंग में मिला। दोनों ही खेल में ब्रॉन्ज मेडल मिला। इस तरह भारत के 73 मेडल चुके हैं। ये एशियाड के 74 साल के इतिहास में भारत का ऑलटाइम बेस्ट रिकॉर्ड है। इससे पहले जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में भारत ने सबसे ज्यादा 70 पदक जीते थे।

पीएम ने दी एथलीट्स को बधाई

एशियाड में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमारे एथलीट्स और देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है- एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं अधिक चमका! 71 मेडल के साथ हम अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीट्स के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है। हमारा हर मेडल कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा को उजागर करता है। पूरे देश के लिए गर्व का क्षण। हमारे एथलीटों को बधाई।