WBSETCL Recruitment 2022: पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (WBSETCL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार WBSETCL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से कुल 19 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) के 16 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) के 3 पद शामिल हैं। ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपए और टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए 8000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए पश्चिम बंगाल स्टेट काउंसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 22 साल और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 18 साल निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार WBSETCL Vacancy 2022 के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग स्कीम के वेब पोर्टल mhrdnats.gov.in पर 11 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।