उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board) ने 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती का ऐलान किया है। इसे अब तक की सबसे बड़ी भर्ती कहा जा रहा है। परीक्षा कब होगी? सिलेबस क्या होगा? भर्ती प्रक्रिया क्या होगी इसकी जानकारी जल्द सामने आ जाएगी।

पहले 38 हजार पदों पर होनी थी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले 37,757 पदों पर ही भर्ती निकलने की खबर सामने आई थी। लेकिन अब  52,699 पदों पर भर्ती की बात सामने आ रही है। इस भर्ती के लिए 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।

आवदेन के लिए क्या होना जरूरी है?

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, महिला और पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारिक शारीरिक मानदंडों को भी पूरा करना होगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा (Written Examination) शारीरिक मापदंड परीक्षा (Physical Standard Test-PST) शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test PET) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) के आधार पर किया जा सकता है। हालांकि, निश्चित चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को UPPRPB द्वारा जारी किए जाने वाली अधिसूचना का इंतजार करना होगा।

बिहार बोर्ड ने भी निकाली है भर्ती

बिहार की नीतीश सरकार ने शुक्रवार (9 जून) को बिहार पुलिस बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और अन्य इकाइयों में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक  21,391 पदों के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा लेगा। 

पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करके बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून, 2023 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2023 है।