UPSSSC Lekhpal Final Answer Key 2022 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए आंसर-की चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया था।
बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी गई है। प्रोविजनल आंसर-की 1 अगस्त 2022 को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 7 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया था।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
लेखपाल के कुल 8085 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षाराज्य में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जैसे 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित करेगा।
How to Check UP Lekhpal Final Answer Key 2022: ऐसे चेक करें आंसर-की
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Click on the answer key ‘07/09/2022 विज्ञापन संख्या- 01-परीक्षा/2022, राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल ले।
