UPSC NDA II Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) II एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने UPSC NDA II Exam 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जाम 4 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में मैथमेटिक्स से 300 और जनरल एबिलिटी से 600 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिर एसएसबी इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।
How to download UPSC NDA & NA II Examination 2022 Admit Card
स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे ‘e-Admit Cards for Various Examinations of UPSC’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद National Defence Academy & Naval Academy Examination (II), 2022 e-Amdit Card’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5: अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
नेशनल डिफेंस एकेडमी एग्जामिनेशन के माध्यम से आर्मी में 208 पद, नेवी में 42 पद और एयरफोर्स में 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि, नेवल एकेडमी में 30 पदों पर भर्ती होगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
