UPSC EPFO Final Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम और रोजगार मंत्रालय में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर 2021 को किया गया था। वहीं इंटरव्यू का आयोजन 4 जुलाई 2022 से 1 अगस्त 2022 तक किया गया था। यह भर्ती प्रक्रिया के जरिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम और रोजगार मंत्रालय में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के 421 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इंटरव्यू का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली में इंटरव्यू सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से शुरू किया गया था। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

How to Check UPSC EPFO Final Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं।
-यहां Final Result: 421 Posts of Enforcement Officer – Accounts Officer, EPFO के लिंक पर क्लिक करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।