UPPSC APO Exam Answer Key 2022 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC ) ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2022 (UPPSC APO Exam 2022) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी आंसर-की को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2022 को किया गया था।

एपीओ परीक्षा 21 अगस्त 2022 को प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की गई थी। आंसर-की के साथ आयोग ने प्रश्न पत्र भी भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आंसर-की और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी 30 अगस्त 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 31 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 44 रिक्तियों को भरा जाएगा।

How to Check UPPSC APO Answer key 2022: ऐसे चेक करें आंसर-की

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Click here to view Key Answer Sheet सेक्शन में जाएं।
-यहां संबंधित पेपर के लिए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।