UP Police Constable 2018 Online Application Form Updates: उत्‍तर प्रदेश पुलिस में हजारों की तादाद में विभिन्‍न पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और संवर्धन बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 49,568 कॉस्टेबल पदों पर भर्ती के आवेदन निकाले हैं। प्रदेश पुलिस विभाग ने यह अावेदन यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया 2018 के तहत मांगे गए हैं। 16 नवंबर को इसका नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in जारी किया गया था। कुल 49568 पदों में से 31360 पोस्ट सिटिजन पुलिस के हैं। वहीं, शेष 18208 पोस्ट सशस्त्र पुलिस बल के हैं। कॉस्टेबल पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियोंं की योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। साथ ही उम्र सीमा 18 से 22 साल के बीच निर्धारित है।

भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये हैं अहम तारीखेंः  19 नवंबर यानी कि सोमवार से इसके लिए आवेदन शुरू हुए, जबकि आठ दिसंबर आवेदन की अंतिम तारीख है। उसी दिन ऑनलाइन फीस पेमेंट का आखिरी दिन भी होगा। वहीं, 10 दिसंबर को चालान के जरिए फीस भरने की आखिरी तारीख रहेगी। कॉन्सटेबल भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Live Blog

UP Police Constable 2018 Online Form LIVE Updates: 

20:07 (IST)19 Nov 2018
सिटिजन पुलिस के हैं सबसे ज्‍यादा पद

यूपी पुलिस ने 49 हजार से ज्‍यादा पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा पद सिटिजन पुलिस के लिए हैं। सिटिजन पुलिस के लिए 31 हजार से ज्‍यादा पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसके अलावा 18 हजार से ज्‍यादा पदें सशस्‍त्र पुलिस बल के लिए हैं।

18:46 (IST)19 Nov 2018
हजारों की तादाद में अभ्‍यर्थियों ने किया आवेदन

उत्‍तर प्रदेश पुलिस में बड़ी तादाद में भर्तियां निकली हैं। इसके लिए हजारों की तादाद में अभ्‍यर्थियों ने आवेदन किए हैं। कांस्‍टेबल बनने की इच्‍छा रखने वाले युवाओं को शारीरिक परीक्षण के दौर से भी गुजरना पड़ेगा। उत्‍तर प्रदेश में आबादी के हिसाब से पुलिसकर्मियों का अनुपात बेहद कम है। बड़ी तादाद में नियुक्तियां कर इसे दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा।

17:13 (IST)19 Nov 2018
ये है इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हताएं

16:52 (IST)19 Nov 2018
राष्ट्रीयता के आधार पर अभ्यर्थियों के लिए ये हैं अर्हताएं

- भर्ती के लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

- तिब्बती शरणार्थी हो, जो भारत में स्थाई निवास के अभिप्राय से 1 जनवरी, 1962 के पहले भारत आया हो

- भारतीय मूल का ऐसा शख्स, जिसने भारत में स्थाई निवास के अभिप्राय से पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका या किसी पूर्व अफ्रीका देश केन्या, युगांडा और तन्जानिया से प्रवजन किया हो।

16:44 (IST)19 Nov 2018
इस पद पर महिलाएं नहीं होंगी पात्र

आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे, जबकि आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्सटेबुलरी के पद पर भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।

16:25 (IST)19 Nov 2018
किस श्रेणी में कितनी भर्तियां, देखें डेटा

16:15 (IST)19 Nov 2018
अभ्यर्थियों के लिए ये जरूरी होगी शारीरिक योग्यता

15:40 (IST)19 Nov 2018
डिटेल में जानें कितनी और कैसे निकली हैं भर्तियां

15:21 (IST)19 Nov 2018
कितनी है ऐप्लीकेशन फीस?

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है। वहीं, एग्जाम फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के जरिए भरी जा सकती है।

14:28 (IST)19 Nov 2018
ये हैं अहम तारीखें

- 19 नवंबरः आवेदन शुरू

- 8 दिसंबरः आवेदन की अंतिम तारीख

- 8 दिसंबरः ऑनलाइन फीस पेमेंट का आखिरी दिन

- 10 दिसंबरः चालान के जरिए फीस भरने की आखिरी तारीख

13:53 (IST)19 Nov 2018
भर्ती परीक्षा में सफल होने पर हर माह मिलेगा इतना वेतन

रिजर्व कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवार को प्रत्येक महीने 21700 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर से शुरू हो रही है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आवेदन का लिंक दिया गया है। लिंक पर जाने के बाद वहां सभी ऑप्शन दिए गए हैं।

13:20 (IST)19 Nov 2018
आवेदन के लिए कौन होगा योग्य? जानें

12वीं पास अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन के लिए योग्य होंगे। 18 से 22 साल के बीच के अभ्यर्थी ही इनके लिए आवेदन कर सकेंगे। पोस्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए UPPRPB की साइट चेक करें।

12:57 (IST)19 Nov 2018
ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की साइट पर जाएं। वेबसाइट का लिंक यह uppbpb.gov.in है।

- अब होम पेज पर नजर आ रहे यूपी पुलिस कॉन्सटेबल पोस्ट के लिंक को खोलिए।

- फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें और एक बार उसे चेक कर लें कि कहीं गलतियां तो नहीं रह गईं।

- फॉर्म भर लेने के बाद आपको उसे जमा करना होगा। आप इसके लिए उसे 'सब्मिट' करें।

- आगे पेमेंट सेक्शन में जाकर 400 रुपए चुकाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

- भविष्य में दिक्कत न हो, लिहाजा उस भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

12:36 (IST)19 Nov 2018
कब होगा एग्जाम?

एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे, इस बारे में ऐलान होना बाकी है, जबकि परीक्षा अगले साल जनवरी में चार व पांच तारीख को होगी।

12:19 (IST)19 Nov 2018
कहां कितनी होंगी भर्तियां

अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपको इससे जुड़ी बाकी जानकारियां मिलेंगी। साइट का एड्रेस यह है- uppbpb.gov.in। यूपी पुलिस बोर्ड इन भर्तियों में 31 हजार 360 पदों पर कॉन्सटेबल सिवल पुलिस को रखेगा, जबकि 18208 कॉन्सटेबलों की भर्ती रिजर्व टेरिटोरियल आर्म्ड में होगी।

11:24 (IST)19 Nov 2018
शारीरिक मापदंड


पुरुष: ऊंचाई- 168 सेमी (एससी-एसटी के लिए 160 सेमी)
सीना- 79 सेमी (बिना फुलाए हुए), 84 सेमी (फुलाने के बाद)

महिलाएं: ऊंचाई- 152 सेमी (एससी-एसटी के लिए 147 सेमी)
वजन- 40 किलो

10:40 (IST)19 Nov 2018
उम्र सीमा


पुरुष: उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 साल होनी चाहिए।

महिला: उम्मदवारों की उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए। 

छूट: रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों को उपरी उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

09:52 (IST)19 Nov 2018
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता

शैक्षणिक योग्यता:- आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड और विश्वविद्यालय से 12वीं पास होने चाहिए। 

वांछनीय योग्यता:- 1. DOEACC / NIELIT ‘O’ लेवल कम्प्यूटर सर्टिफिकेट2. प्रांतीय सेना में दो साल का अनुभव3. NCC ‘B’ सर्टिफिकेट 

09:48 (IST)19 Nov 2018
पदों की कुल संख्या

पदों की कुल संख्या- 49568

कॉस्टेबल (सिटिजन पुलिस)- 31360

कॉस्टेबल (प्रादेशिक सशस्त्र पुलिस)- 18208 

09:46 (IST)19 Nov 2018
ये हैं महत्वपूर्ण तिथि

अॉनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 19 नवंबर 2018

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 08 दिसंबर 2018

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 08 दिसंबर 2018

ऑफलाइन माध्यमस से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 10 दिसंबर 2018

09:43 (IST)19 Nov 2018
16 नवंबर को जारी किया गया नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और संवर्धन बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 16 नवंबर 2018 को 49568 पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया।