UPSESSB TGT, PGT Recruitment 2022:‌ उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।‌ अब उम्मीदवार UP Teacher Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई निर्धारित की गई थी।

UP Teacher Recruitment 2022: यूपी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
यूपी में टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 10 जुलाई 2022 तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को 13 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने का मौका मिलेगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, आर्थिक रूप से कमजोर और अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपए जमा करना होगा।

UP Teacher Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से टीजीटी के 3539 पर और पीजीटी के 624 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और टीजीटी पदों के लिए बैचलर्स और B.Ed की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

UPSESSB Teacher Recruitment 2022:‌ इतना मिलेगा वेतन
पीजीटी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 47600 रुपए से 151100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, टीजीटी पदों के लिए लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। यूपी में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।