UP Police Constable Admit Card 2019: Uttar Pradesh Police Recruitment Board (UPPRB) जल्द ही सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर देगा। बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग PAC और रिजर्वड आर्म्ड कॉन्स्टैब्यूलरी में सिपाहियों की भर्ती करने जा रहा है। सिपाही के कुल 49,568 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2019 को होगी। परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। UP police constable admit card 2019 डाउनलोड करने के लिए आपको uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट के होम पेज पर आपको “UP police constable exam admit card 2019 download” लिंक दिखेगा।
लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद अपनी लॉगइन डिटेल्स सबमिट करें। डिटेल्स सबमिट करने के बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। परीक्षा भवन पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ भी जरूर रखें। इसके बिना आपको परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं मिलेगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों के लिए होगी। इसे क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देंगे। अधिक जानकारी हासिल करने के लिए लॉगइन करें UPPRB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर।

