SSC Stenographer Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी SSC Stenographer Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 5 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू की जा चुकी है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों पर भर्ती की जाएगी।
SSC Stenographer Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, ग्रेड डी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
SSC Stenographer Exam: नवंबर में होगी परीक्षा
स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
SSC Stenographer Application: इस तारीख तक करें अप्लाई
अभ्यर्थी पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 5 सितंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 सितंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।