सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती 2018 परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। SEBI ग्रेड – ‘ए’ असिस्टेंट मैनेजर भर्ती का अंतिम परिणाम sebi.gov.in पर उपलब्ध है। बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 95 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
वे उम्मीदवार जो SEBI Grade ‘A’ सहायक प्रबंधक साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए थे, वे अंतिम चयन सूची में अपना रोल नंबर चेक कर लें। परिणाम के साथ ही बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची में दिये गए है वे अब अंतिम रूप से चयनित हो चुके हैं तथा उनकी नियुक्ति संबंधी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से विजिट करते रहें तथा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी चेक करते रहें।
SEBI Grade ‘A’ सहायक प्रबंधक परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड
– उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
– अब चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाले लिंक पर क्लिक करें।
– नये पेज पर रिजल्ट का लिंक आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें और रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
– लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
– किनारे दिये गए डाउनलोड बटन को दबाकर पीडीएफ फाइल सेव कर लें।
SEBI Grade ‘A’ सहायक प्रबंधक प्रिलिम्स परीक्षा 17 नवंबर 2018 को आयोजित की गई थी। इसमें सफल हुए उम्मीदवारों के लिए मेन्स परीक्षा 16 दिसंबर 2018 को आयोजित की गई थी। भर्ती के अगले चरण के रूप में साक्षात्कार 2019 में आयोजित किया गया था। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अब सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में ग्रेड ‘ए’ असिस्टेंट मैनेजर के पद पर होगी।
