भारतीय सेना ने सिख रेजीमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) के तहत विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Army Group C Recruitment 2021 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन 8 जनवरी 2022 तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB) ने असम कमांडो बटालियन में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Assam Police Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.slprbassam.in पर 21 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri, Sarkari Results 2021: CHECK HERE
ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार East Coast Railway Recruitment 2021 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन मेल के माध्यम से 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले भेज सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुछ 322 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद, नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के 35 पद, यांत्रिक (मैकेनिकल) के 13 पद, यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) के 9 पद और यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 5 पद शामिल हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 02/2022 बैच के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर 4 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 6 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य उम्मीदवारों को 250 रुपए देना होगा।
हरियाणा में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, फोरमैन पद के लिए मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/प्रोडक्शन में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत पढ़ा होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 437 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लेक्चरर के 431 पद और फोरमैन के 6 पद शामिल हैं। लेक्चरर पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 9 के तहत 53100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, फोरमैन इंस्ट्रक्टर पद के लिए 44900 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने लेक्चरर और फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 6 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय वायु सेना में भर्ती होने का बड़ा मौका है। वायु सेना ने ग्रुप ए के विभिन्न पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है और आवेदन 30 दिसंबर 2021 तक किया जा सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 25 साल, प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 28 साल है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट मिलेगी।
ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 25000 रुपए, दूसरे साल 28000 रुपए और तीसरे साल में 31000 रुपए सैलरी मिलेगी। वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले साल में 35000 रुपए, दूसरे साल में 40000 रुपए, तीसरे साल में 45000 रुपए और चौथे साल में 50000 रुपए महीने मिलेंगे।
कुल रिक्त पद- 84
ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 19
ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल)- 11
ट्रेनी इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस)- 3
प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 36
प्रोजेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकल)- 8
प्रोजेक्ट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस)- 6
प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 1
रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्ती हैदराबाद यूनिट के लिए ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के रिक्त पदों के लिए की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2021 तक जारी है।
सिविल जज के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
इस भर्ती के तहत कुल 123 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 62 सीटें, ओबीसी के लिए 17 सीटें, एससी के लिए 25 सीटें और एसटी के लिए 19 सीटें भरी जाएंगी।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। आवेदन के लिए कैंडीडेट्स को 27 जनवरी 2022 तक का समय मिलेगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी पाने का बड़ा मौका है। यहां सिविल जज के 123 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर विजिट करना होगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 171 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उप जिला कलेक्टर, नायब तहसीलदार, उप पुलिस अधीक्षक, जिला जेल अधीक्षक, श्रम अधिकारी और कई अन्य रिक्त पदों को भरा जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करें।
बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कई पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती ग्रुप- 'सी' कॉम्बैटाइज्ड पदों के लिए है। आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर, 2021 है और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।
