डीआरडीओ टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) ने अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या 61 है और इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आवेदन 20 दिसंबर 2021 तक किया जा सकता है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

इसके अलावा असम पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए 2450 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर विजिट करें।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार RPSC ASO Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू की गई है।

Live Updates
10:35 (IST) 12 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार UGC / CSIR द्वारा आयोजित NET / SLET / SET पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है।

09:57 (IST) 12 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

09:32 (IST) 12 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2021

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर 24 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:06 (IST) 12 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय नौसेना भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज और फोटो नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 25 दिसंबर 2021 तक भेजना होगा।

08:23 (IST) 12 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय नौसेना भर्ती में चयनित उम्मीदवार को मिलेगी इतनी सैलरी

भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को नेवल सेंटर पर ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए उपस्थित होना होगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 14600 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि, ट्रेनिंग के बाद उन्हें 21700 रुपए से 43100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

07:48 (IST) 12 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय नौसेना भर्ती के लिए योग्यता

डायरेक्ट एंट्री पेटी ऑफिसर के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 17 साल से 22 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं पास और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के लिए 10वीं पास होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 साल और अधिकतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है।

22:29 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय नौसेना भर्ती 2021

भारतीय नौसेना ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य और अविवाहित उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 25 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले भेज सकते हैं।

22:02 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BRO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और जरूरी दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर भेज सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

21:45 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BRO भर्ती के लिए योग्यता

मल्टी स्किल्ड वर्कर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, व्हीकल मैकेनिक और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है।

21:11 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BRO भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी स्किल्ड वर्कर (पेंटर) के 33 पद, मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेस वेटर) के 12 पद, व्हीकल मैकेनिक के 293 पद और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के 16 पद सहित कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट (ट्रेड टेस्ट) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

20:25 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BRO भर्ती 2021

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने विज्ञापन संख्या 02/2021 के तहत मल्टी स्किल्ड वर्कर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं।

20:03 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को IOCL Trade Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जबकि, IOCL Technician Apprentice Recruitment 2021 के लिए mhrdnats.gov.in पर 27 दिसंबर तक रजिस्टर करना होगा।

19:34 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती के लिए योग्यता

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। जबकि, टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।

19:02 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

18:33 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती 2021

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत विभिन्न अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 27 दिसंबर 2021 की शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:05 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती के लिए सबसे पहले apprenticeshipindia.org पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उन्हें अपने आवेदन की स्कैंड कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में director@dl.drdo.in पर मेल करना होगा।

17:31 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती के लिए योग्यता

डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

17:01 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 11 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 6000 रुपए प्रति महीने का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

16:34 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती 2021

डिफेंस लैबोरेट्री, जोधपुर, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने साल 2021-22 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 15 दिन के अंदर निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन भेज सकते हैं।

16:04 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 27 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:40 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती के लिए योग्यता

नर्स पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। जबकि, साइंटिफिक असिस्टेंट, फार्मेसिस्ट और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी पद के लिए आयु सीमा 18 से 24 साल और अन्य पदों के लिए 21 साल से 28 साल है।

15:03 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती रिक्ति विवरण

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नर्स के 5 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के 9 पद, फार्मासिस्ट के 1 पद, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 1 पद, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी / ऑपरेटर के 18 पद, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी / मेंटेनर के 24 पद, असिस्टेंट ग्रेड 1 के 12 पद और स्टेनो ग्रेड 1 के 2 पद सहित कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

14:38 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती 2021

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने साइंटिफिक असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 27 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:37 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती 2021

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने साइंटिफिक असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 27 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:04 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: HARSAC Recruitment 2021- इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। आखिरी तारीख के बाद किए गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

13:36 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: HARSAC Recruitment 2021- कितनी मिलेगी सैलरी

सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 30,000 रुपए प्रति माह

प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 25, 000 रुपए प्रति माह

13:01 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: HARSAC Recruitment 2021- किन पदों पर कितनी वैकेंसी

जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 10

प्रोजेक्ट फेलो- 9

प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 3

जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 2

सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 1

प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 1

प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 1

11:53 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: HARSAC Recruitment 2021- हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र में भर्ती

हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (HARSAC) में 27 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत प्रोजेक्ट फेलो, प्रोजेक्ट असिस्टेंट, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट, जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट और अन्य रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 13 दिसंबर है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट harsac.org पर विजिट करें।

11:23 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO Recruitment 2021- आवेदन के लिए क्या करना होगा

कैंडीडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी को admintbrI@tbrl.drdo.in पर भेजना होगा। ये याद रखें कि आवेदन करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर है।

10:43 (IST) 11 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO Recruitment 2021- अप्रेंटिस पदों पर क्या मिलेगी सैलरी

अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में ITI पास भी होना चाहिए। चयनित कैंडीडेट को 8050 और 7700 रुपए प्रति माह मिलेंगे। कैंडीडेट की आयु 14 साल से कम नहीं होनी चाहिए।