भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निगम (Electronics Corporation of India) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (Graduate Engineer Trainees) के 40 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। ईसीआईएल जीईटी भर्ती गेट 2022 स्कोर के आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन लिंक 23 अप्रैल 2022 से एक्टिव हो गया है। इस पद के लिए उम्मीदवार 14 मई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 साल होनी चाहिए।

वहीं, आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत अकाउंट असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.amul.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अकाउंट असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातक होना चाहिए और प्रबंधन में दो साल का स्नातकोत्तर या वाणिज्य में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास 1 से 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

Live Updates

Sarkari Naukri: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।

13:01 (IST) 24 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nwda.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:30 (IST) 24 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन

जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, जूनियर अकाउंटेंट पदों के लिए 29200 रुपए से 92300 रुपए महीने का वेतन मिलेगा। वहीं, अन्य पदों के लिए 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

12:01 (IST) 24 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 2 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 1 पद, अपर डिविजन क्लर्क के 1 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड II के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है।

11:33 (IST) 24 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

नेशनल वॉटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 23 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

11:01 (IST) 24 Apr 2022
CGPSC Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स होनी चाहिए।

10:31 (IST) 24 Apr 2022
CGPSC Recruitment 2022: इस आधार पर होगा चयन

असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान और मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग से कुल 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे।‌

10:12 (IST) 24 Apr 2022
CGPSC Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के 2 पद, ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के 15 पद और बैकलॉग के 2 पद हैं। असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 9 के तहत 38100 रुपए से 120400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

09:23 (IST) 24 Apr 2022
CGPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

छत्तीसगढ़ सर्विस सर्विस कमिशन ने असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:02 (IST) 24 Apr 2022
UPSSSC Recruitment 2022: ऐसे होगा चयन

सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:29 (IST) 24 Apr 2022
UPSSSC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

07:59 (IST) 24 Apr 2022
UPSSSC Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस अभियान के माध्यम से कुल 76 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अपर डिवीजन असिस्टेंट के 11 पद, लोअर डिवीजन असिस्टेंट के 20 पद और सप्लाई इंस्पेक्टर के 45 पद शामिल हैं।

07:35 (IST) 24 Apr 2022
UPSSSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

22:32 (IST) 23 Apr 2022
CRPF Recruitment 2022: सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट के पदों पर भर्ती

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) डिप्टी कमांडेंट (डीसी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए योग्य इंजीनियर निर्धारित डेट और समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

22:31 (IST) 23 Apr 2022
CRPF Recruitment 2022: सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट के पदों पर भर्ती

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) डिप्टी कमांडेंट (डीसी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए योग्य इंजीनियर निर्धारित डेट और समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

22:03 (IST) 23 Apr 2022
PNB Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

इन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 50 रुपये का आवेदन शुल्क और अन्य सभी उम्मीदवार से 850 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। मैनेजर (क्रेडिट,रिस्क) के पद के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच और सीनियर मैनेजर के लि उम्मीदवारों की उम्र 25 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

21:33 (IST) 23 Apr 2022
PNB Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन

पीएनबी एसओ 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार के आदार पर किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। मैनेजर (क्रेडिट,रिस्क) के पदों पर चयनित उमिमीदवारों को 48,170 रुपये से लेकर 69,810 रुपये और सीनियर मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवारों को 63,840 रुपये से लेकर 78,230 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा।

21:02 (IST) 23 Apr 2022
PNB Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट/ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट या सीएफए (अमेरिका) से चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की डिग्री होनी चाहिए।

20:32 (IST) 23 Apr 2022
PNB Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

पीएनबी एसओ भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार 22 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2022 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 145 पदों को भरा जाएगा। इसमें मैनेजर (क्रेडिट) के 100 पद, मैनेजर (रिस्क) के 40 पद और सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी) के 5 पद शामिल हैं।

20:00 (IST) 23 Apr 2022
PNB Recruitment 2022: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर हो रही भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ची निकाली है। इसके लिए 20 अप्रैल 2022 को pnbindia.in पर एसओ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत सीनियर मैनेजर और मौनेजन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

19:32 (IST) 23 Apr 2022
DU Recruitment 2022: आवेदन पत्र कैसे भरें

आधिकारिक वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाएं।

सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

अपना पंजीकरण करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

18:52 (IST) 23 Apr 2022
DU Recruitment 2022: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री। इसके अलावा उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में उत्तीर्ण होना चाहिए।

17:58 (IST) 23 Apr 2022
DU Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 92 पदों को भरा जाएगा, जिसमें वनस्पति विज्ञान के 6 पद, रसायन विज्ञान के 3 पद, वाणिज्य के 9 पद, कंप्यूटर विज्ञान का 1 पद, अर्थशास्त्र के 9 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 3 पद, अंग्रेजी के 6 पद, हिंदी के 8 पद, इतिहास के 7 पद, गणित के 11 पद, दर्शनशास्त्र के 4 पद, शारीरिक शिक्षा के 2 पद, भौतिकी के 11 पद, संस्कृत के 3 पद और प्राणीशास्त्र के 9 पद शामिल हैं।

17:31 (IST) 23 Apr 2022
DU Recruitment 2022: 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के अनुसार 57,700 रुपये वेतन दिया जाएगा।

17:05 (IST) 23 Apr 2022
DU Recruitment 2022: हंसराज कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत 15 से अधिक विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

16:31 (IST) 23 Apr 2022
PGIMER Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें

पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं।

जूनियर ऑडिटर (ग्रुप सी) भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

अपना आवेदन पत्र भरें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र जमा करें

16:00 (IST) 23 Apr 2022
PGIMER Recruitment 2022: पीजीआईएमईआर भर्ती आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी सहित अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है। इसमें दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

15:31 (IST) 23 Apr 2022
PGIMER Recruitment 2022: पीजीआईएमईआर भर्ती शैक्षिक योग्यता

जूनियर ऑडिटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ बीकॉम और किसी प्रतिष्ठित संगठन में दो साल का अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के अनुसार हर महीने 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये वेतन दिया जाएगा।

15:00 (IST) 23 Apr 2022
PGIMER Recruitment 2022: जानें क्या है उम्र सीमा

बता दें कि यह भर्ती अभियान जूनियर ऑडिटर के 9 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें यूआर के लिए 6 पद, एससी के लिए 1 पद और ओबीसी के लिए 2 पद आरक्षित है। इन पदों पर आवेदन करने वाले आम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चीहिए।

14:29 (IST) 23 Apr 2022
PGIMER Recruitment 2022: चंडीगढ़ में जूनियर ऑडिटर के पदों पर वैकेंसी

पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने जूनियर ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इस पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है और उम्मीदवार 5 मई 2022 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निगम (Electronics Corporation of India) और आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) समेत कई विभागों में नौकरी निकली है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं। ‌इसके साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।