उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में रेडियो कैडर असिस्टेंट ऑपरेटर के 1374 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Uttar Pradesh Police Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 20 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसके अलावा एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड, पंजाब ने मास्टर कैडर, लेक्चरर कैडर, आर्ट और क्राफ्ट टीचर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Punjab Education Department Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर 30 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Results 2022 LIVE Updates: CHECK HERE
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 11 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।
World Hindi Day 2022: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा विश्व हिंदी दिवस, जानें इस दिन का इतिहास
तमिलनाडु के लोक निर्माण विभाग ने अप्रेंटिस पद पर भर्ती निकाली हैं। इसके तहत 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2022 है। आवेदन करने के लिए पीडब्लूडी की वेबसाइट tn.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 1- आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।
स्टेप 2- शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फॉर्म भरने के बाद डिटेल्स सत्यापित करें।
स्टेप 4- आवेदन फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
आवेदन फीस 100 रुपए है। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस 70 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 60 रुपए है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने राज्य स्तर पर शिक्षक भर्ती की घोषणा की है। ये भर्ती 32 हजार रिक्त पदों पर राजस्थान पात्रता परीक्षा (REET 2021) के तहत होगी।
इन पदों पर आवेदन के लिए आयुसीमा 18 साल से 23 साल के बीच है। कैंडीडेट्स का चयन पीएसटी, पीईटी, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।
जो कैंडीडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए या फिर उनके पास एक साल का आईटीआई का सर्टिफिकिटे कोर्स होना चाहिए। 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा रखने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 15 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 28 फरवरी 2022
फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 28 फरवरी 2022
संभावित परीक्षा की तारीख- जून 2022
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। यहां कॉन्सटेबल (ट्रेड्समैन) की पोस्ट पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2788 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों पर महिला और पुरुष कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर 10 जनवरी से 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
प्राइमरी लेवल में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12 वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। जबकि, अपर प्राइमरी क्लास (कक्षा 6 से कक्षा 8) में शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास बैचलर्स की डिग्री और एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में शिक्षक के कुल 32000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र में लेवल 1 के 11940 पद और लेवल 2 के 13865 पद हैं। वहीं, अनुसूचित क्षेत्र में लेवल 1 के 3560 पद और लेवल 2 के 2635 पद शामिल हैं।
राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंट ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र में इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर 11 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 394 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और क्लर्क टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 19 साल से 38 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, डिप्टी इंस्पेक्टर, टेक्निकल असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडस्ट्री इंस्पेक्टर के 103 पद, डिप्टी इंस्पेक्टर के 114 पद, टेक्निकल असिस्टेंट के 14 पद, टैक्स असिस्टेंट के 117 पद, क्लर्क टाइपिस्ट (मराठी) के 473 पद और क्लर्क टाइपिस्ट (इंग्लिश) के 79 पद सहित कुल 900 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन (MPSC) ने इंडस्ट्री इंस्पेक्टर सहित अन्य 900 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर 11 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर 19 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 16400 रुपए से 49870 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर द्वारा आयोजित कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट पास होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 730 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर असिस्टेंट के 670 पद और एग्जीक्यूटिव के 60 पद शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (APPSC) ने जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर 19 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 10 जनवरी से 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि, जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 575 पद और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 116 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 10 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
