उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में रेडियो कैडर असिस्टेंट ऑपरेटर के 1374 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Uttar Pradesh Police Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 20 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसके अलावा एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड, पंजाब ने मास्टर कैडर, लेक्चरर कैडर, आर्ट और क्राफ्ट टीचर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Punjab Education Department Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर 30 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Results 2022 LIVE Updates: CHECK HERE
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 11 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।
World Hindi Day 2022: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा विश्व हिंदी दिवस, जानें इस दिन का इतिहास
आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्ती सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों के लिए है। भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
उत्तर प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (UPSRLM) भर्ती के लिए मांगी गई शैक्षिक योग्यता की अभी जानकारी सामने नहीं है। ये जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता लग सकेगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तारीख – 25 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख – 25 फरवरी 2022
कुल वैकेंसी- 1736
राज्य स्तर- 14
जिला लेवल- 290
ब्लॉक लेवल- 1432
उत्तर प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (UPSRLM) ने राज्य स्तर, जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए नोटिस UPSRLM की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। आवेदन की शुरुआत 25 जनवरी 2022 से होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
अपर डिवीजन क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए कैंडीडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास कंप्यूटर नॉलेज भी होनी चाहिए। वहीं स्टेनोग्राफर पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए और उन्हें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग भी आनी चाहिए। एमटीएस के पद के लिए भी 10वीं पास होना जरूरी है।
रिक्त पदों की संख्या 3847 है, जिसके तहत अपर डिविजन क्लर्क के 1726 पद, स्टेनोग्राफर के 163 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 1931 पद हैं।
आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और एप्लिकेशन फॉर्म भरें। इसके बाद एप्लीकेश फीस भरें और अपने डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके सबमिट कर दें।
आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू होगी। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। बता दें कि ESIC भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन आता है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 3847 है। भर्ती प्रक्रिया के तहत अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंंग स्टाफ के रिक्त पद भरे जाएंगे। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन कर चुके कैंडीडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मैकेनिकल मरीन इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार इन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 27 जनवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 78 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट डायरेक्टर के 16 पद, इकनोमिक ऑफिसर के 4 पद, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 1 पद, मैकेनिकल मरीन इंजीनियर के 1 पद, लेक्चरर के 4 पद, साइंटिस्ट के 2 पद, केमिस्ट के 5 पद, जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट के 36 पद, रिसर्च ऑफिसर के 1 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 7 पद शामिल हैं।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने असिस्टेंट एडिटर, लेक्चरर, जूनियर माइनिंग, रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक पर योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी 2022 तक या उससे पहले निर्धारित फॉर्मेट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपए देना होगा।
यूडीसी और स्टेनो पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
अपर डिविजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं और मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से अपर डिविजन क्लर्क (UDC), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 3800 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने देशभर में मल्टी टास्किंग स्टाफ, स्टेनोग्राफर और अपर डिविजन क्लर्क के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर 15 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर 15 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा।
प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 58 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 साल है।
प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 14 के तहत 168900 रुपए से 220400 रुपए महीने तक सैलरी दी जाएगी। जबकि, एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए 148200 रुपए से 211400 रुपए और एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए 138300 रुपए से 2,09,200 रुपए महीने तक सैलरी मिलेगी।
इस प्रक्रिया के माध्यम से एम्स बिलासपुर में फैकल्टी के कुल 116 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्रोफेसर के 29 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 23 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 28 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 36 पद शामिल हैं।
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), बिलासपुर ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in के माध्यम से 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 18 जनवरी से 8 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कुल 2504 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक होना चाहिए। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए आवेदक के पास इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 जनवरी 2022
नैट्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 19 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 25 जनवरी 2022
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित होगी- 31 जनवरी 2022
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का वेरीफिकेशन- 9 से 11 फरवरी 2022