Sarkari Naukri Result 2022, Sarkari Naukri Notification : नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी निकली है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nplindia.org पर आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 79 टेक्नीशियन के पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल श्रेणी के लिए 32 पद, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21, अनुसूचित जाति के लिए 12 पद और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 6 पद आरक्षित हैं।

वहीं, इंडियन बैंक ने देश भर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को सीनियर मैनेजर, मैनेजर, आसिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के रूप में भर्ती किया जाएगा। इसमें फ्रेशर उम्मीदवार असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि अनुभवी उम्मीदवार सीनियर मैनेजर, मैनेजर और चीफ मैनेजर पदों के लिए पात्र हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri Result 2022, Sarkari Exam Result Update: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

13:39 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में निकली भर्ती

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इंटर्न के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 15 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

12:27 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: उत्तर प्रदेश में नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 9 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।

11:23 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: टेक्नीशियन पदों पर भर्ती

नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री ने टेक्नीशियन के 79 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:51 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: गृह मंत्रालय में निकली नौकरी

भारत सरकार के तहत गृह मंत्रालय ने लॉ ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 24 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:03 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कांस्टेबल पदों पर भर्ती

चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:14 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: बैंक में नौकरी का मौका

स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

08:32 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: बिहार सीडीपीओ एग्जाम का आंसर की जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रिलिमनरी परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं

08:10 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: ग्रुप सी पदों पर भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड ने मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर के 5 पद, स्प्रे पेंटर के 1 पद और मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक के 1 पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 9 जुलाई 2022 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज भेज सकते हैं।

07:30 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: यूपी पंचायत विभाग में नौकरी

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने इंजीनियर के 1875 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

07:04 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 15 जून से 14 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

06:07 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: गृह मंत्रालय में निकली नौकरी

भारत सरकार के तहत गृह मंत्रालय ने लॉ ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 24 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

23:02 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: उम्मीदवारों की उम्र

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि SC/ST/PWD एवं महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है।

22:32 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कौन कर सकता है आवेदन

सहायक प्रफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास B.com/ M.com/ B.Sc/ BA समेत अन्य शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार 30 जून 2022 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के साथ इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21:31 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: इन पदों पर होगी भर्ती

एमएनएनआईटी भर्ती 2022 के माध्यम से कुल फैकल्टी के कुल 145 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सहायक प्रोफेसर (अकादमिक स्तर-10) के 30 पद, सहायक प्रोफेसर (अकादमिक स्तर-11) के 47 पद और सहायक प्रोफेसर (अकादमिक स्तर-12) के 68 पद शामिल हैं।

20:58 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: एमएनएनआईटी में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड- II) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

20:18 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। प्रत्येक इकाई में मेरिट सूची मैट्रिक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के साथ उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है।

20:02 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: उम्मीदवारों की आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

19:28 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

19:04 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: वैकेंसी की डिटेल

कटिहार और टीडीएच कार्यशाला- 919 पद

अलीपुरद्वार- 522 पद

रंगिया- 551 पद

लुमडिंग- 1140 पद

तिनसुकिया- 547 पद

न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप- 1,110 पद

डिब्रूगढ़ वर्कशॉप- 847 पद

18:44 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5636 पदों को भरा जाएगा। अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार 30 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:18 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 5636 पदों पर वैकेंसी

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:41 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: आवेदन कैसे करें

आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।

पोर्टल पर उपलब्ध 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर)' भरें।

ओटीआर के बाद अपना विवरण दर्ज करें।

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

17:04 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कैसे होगा चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वालों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

16:39 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कौन कर सकता है आवेदन

सीनियर टीचर पदों के तहत विभिन्न विषयों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

16:09 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: वैकेंसी की डिटेल

संस्कृत-91

हिंदी-56

अंग्रेजी-21

सामाजिक विज्ञान-120

गणित-47

विज्ञान-82

15:40 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: 417 पदों पर होगी भर्ती

आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से सीनियर टीचर के कुल 417 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों के पास संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में आवेदन करने का विकल्प है।

15:03 (IST) 9 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: राजस्थान लोक सेवा आयोग में टीचर के पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती 2022 के लिए 21 जून 2022 तक या उससे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri Result 2022, Sarkari Exam Result: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सरकारी नौकरी नौकरी निकली है। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।