Sarkari Naukri Result 2022, Sarkari Naukri Notification : नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी निकली है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nplindia.org पर आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 79 टेक्नीशियन के पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल श्रेणी के लिए 32 पद, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21, अनुसूचित जाति के लिए 12 पद और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 6 पद आरक्षित हैं।

वहीं, इंडियन बैंक ने देश भर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को सीनियर मैनेजर, मैनेजर, आसिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के रूप में भर्ती किया जाएगा। इसमें फ्रेशर उम्मीदवार असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि अनुभवी उम्मीदवार सीनियर मैनेजर, मैनेजर और चीफ मैनेजर पदों के लिए पात्र हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri Result 2022, Sarkari Exam Result Update: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

14:27 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: डॉक्टर पदों पर भर्ती

एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने डॉक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर उपस्थित हो सकते हैं।

14:05 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में नौकरी

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारी 11 जून से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

13:26 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर नौकरी

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 21 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

12:30 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: टेक्नीशियन पदों पर भर्ती

नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री ने टेक्नीशियन के 79 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

11:41 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: गृह मंत्रालय में निकली नौकरी

भारत सरकार के तहत गृह मंत्रालय ने लॉ ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 24 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

11:11 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: ऑफिस असिस्टेंट सहित 8106 पदों पर भर्ती

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने ऑफिस असिस्टेंट सहित 8106 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 27 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

10:35 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: सीमा सुरक्षा बल में होगी भर्ती

सीमा सुरक्षा बल द्वारा कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्दी जारी किया जाएगा। इसके बाद सभी उम्मीदवार तय समय के अंदर सीमा सुरक्षा बल भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

10:05 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में नौकरी का मौका

जयपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित 104 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 24 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

09:37 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 4163 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर 9 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:07 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने ग्रेजुएशन और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार 15 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

08:29 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: पर्सनल ऑफिसर पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने पर्सनल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 22 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

07:41 (IST) 11 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जाएगी।इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रेफिक कंट्रोल के 400 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

22:30 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कैसे होगा चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा से पहले फायरमैन के पद के लिए पीईटी आयोजित की जाएगी।

22:13 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कौन कर सकता है आवेदन

मैटेरियल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सामग्री प्रबंधन में डिप्लोमा होना चाहिए।

21:24 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कितना मिलेगा वेतन

मैटेरियल असिस्टेंट- 29,200 रुपये

लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)- 19,900 रुपये

फायरमैन- 19,900 रुपये

ट्रेड्समैन मेट- 18,000 रुपये

एमटीएस (माली)- 18,000 रुपये

21:04 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: इन पदों पर भर्ती

मैटेरियल असिस्टेंट - 3

लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) - 3

फायरमैन - 14

ट्रेड्समैन मेट - 150

एमटीएस (माली) - 2

एमटीएस (मैसेंजर) - 1

ड्राफ्ट्समैन - 1

20:32 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: भारतीय सेना में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका

भरतीय सेना ने फील्ड एम्युनिशन डिपो के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), फायरमैन, ट्रेड्समैन मेट समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

20:02 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 100 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसको हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।

19:34 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती अभियान के लिए 12वीं पास उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन के पात्र है। आवेदकों की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

19:07 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: वैकेंसी की डिटेल

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत पुरुष उम्मीदवारों के 559 और महिला उम्मीदवारों के 276 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में आयोजित की जाएगी।

18:31 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की शुरुआत- 17 मई 2022

आवेदन की लास्ट डेट- 16 जून 2022

शुल्क भुगतान की डेट- 17 जून 2022

शुल्क भुगतान की लास्ट डेट- 20 जून 2022

18:01 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: 800 से अधिक पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए हेड कांस्टेबल के कुल 835 पदों को भरा जाएगा। देश के सभी हिस्सों से पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) आयोजित करेगा।

17:31 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के पदों पर नौकरी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवीर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

16:58 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट http://www.patnahighcourt.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:31 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: कौन कर सकता है आवेदन

उममीदवारों के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से लॉ ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

16:01 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन जमा करने की तिथि: 01 जून 2022

शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 21 जून 2022

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2022

15:31 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: पटना उच्च न्यायालय में निकली भर्ती

पटना उच्च न्यायालय ने लॉ असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। लॉ असिस्टेंट के कुल 16 पदों को भरा जाएगा।

14:59 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: पटना उच्च न्यायालय में निकली भर्ती

पटना उच्च न्यायालय ने लॉ असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। लॉ असिस्टेंट के कुल 16 पदों को भरा जाएगा।

14:30 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में नौकरी का मौका

जयपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित 104 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 24 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

14:01 (IST) 10 Jun 2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती

असम राइफल्स ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर 20 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri Result 2022, Sarkari Exam Result: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सरकारी नौकरी नौकरी निकली है। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।