Sarkari Naukri, Sarkari Results: एम्प्लॉयमेंट स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) में कई पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती दिल्ली के लिए हो रही है। रिक्त पदों की संख्या 1120 है और भर्ती इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए हो रही है। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर विजिट करें।

Sarkari Naukri-Results 2021: CHECK HERE

एनबीसीसी इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी आया है। रिक्त पदों की संख्या 70 है। और आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए 8 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.in पर जाएं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card: CHECK HERE

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों ने IT कंप्यूटर में BE / B.Tech किया है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन करने के योग्य हैं। आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

Live Updates
12:31 (IST) 16 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPPSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी उम्मीदवार लेक्चरर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए 23 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है।

12:02 (IST) 16 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPPSC भर्ती के लिए आयु सीमा

लेक्चरर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। जबकि, रीडर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए 21 साल से 40 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

11:32 (IST) 16 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPPSC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के 962 पद, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 6 पद, रीडर के 1 पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 1 पद और लेक्चरर के 2 पद सहित कुल 972 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

11:01 (IST) 16 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPPSC भर्ती 2021

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2021-2022 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 23 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:38 (IST) 16 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 31 दिसंबर 2021 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

09:59 (IST) 16 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती के लिए योग्यता

पोस्टल असिस्टेंट /सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए कक्षा 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

09:31 (IST) 16 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती रिक्ति विवरण

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पोस्टल सर्कल में कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पोस्टल असिस्टेंट के 31 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 11 पद , पोस्टमैन के 5 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 13 पद शामिल हैं।

08:53 (IST) 16 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती 2021

भारतीय डाक ने बिहार पोस्टल सर्कल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2021 है।