RSMSSB Computer Instructor Answer Key 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी आंसर-की को चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 जून 2022 और 19 जून 2022 को किया गया था।
जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 6 जुलाई 2022 से रात 12 बजे से 8 जुलाई 2022 रात 12 बजे से पहले तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 100 रूपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आने वाली आपत्तियों पर बोर्ड कोई विचार नहीं करेगा।
जारी प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
इस परीक्षा के जरिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेश के 9862 पदों और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशन के 295 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2022 से 9 मार्च 2022 तक चली थी।
RSMSSB Computer Instructor Answer Key 2022 How to Check: ऐसे चेक करें आंसर-की
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Latest News सेक्शन में जाएं।
3.यहां Basic Computer Instructor 2022:Primary Answer Key, (Paper-I) के लिंक पर क्लिक करें।
4.अब डाउनलोड पर क्लिक करें।
5.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।