RRB (Railway Recruitment Board) NTPC CBT 2 Result 2022 Announced: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत लेवल 2 और लेवल 5 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आरआरबी की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
आरआरबी द्वारा लेवल 2 के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 13 जून और 16 जून 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, लेवल 5 के लिए 12 जून और 15 जून 2022 को हुई थी। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अब कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) के लिए उपस्थित होना होगा। टाइपिंग टेस्ट 12 अगस्त 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

RRB NTPC CBT 2 Result 2022 declared on rrbahmedabad.gov.in

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 01/2019 NTPC: Result of CBT2: Short listed candidates for CBTST Level 5 and Level 2, Cut off Marks for CBTST Level 5 and Level 2′ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 4: उम्मीदवार इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 Result 2022: इतने उम्मीदवार रहे सफल
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी स्टेज 2 में लेवल 5 के लिए 1190 और लेवल 2 के लिए 1024 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।