RRB NTPC CBT 2 Answer Key Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रिय व आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं।

बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की वेतर स्तर 5,3 और 2 के लिए जारी की गई है। सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 12 जून 2022 से 17 जून 2022 तक किया गया था। इस संबंध में आरआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है।

जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 22 जून 2022 से 27 जून 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही कराना होगा। आपत्ति दर्ज कराने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर आज शाम 5 बजे एक्टिव किया जाएगा। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 50 रूपए का शुल्क देना होगा। जारी नोटिस को अनुसार यदि अभ्यर्थी की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उसके बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। आपत्ति 27 जून 2022 रात 12 बजे से पहले तक दर्ज कराई जा सकती है।

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022: ऐसे चेक करें नोटिस

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए 1. प्रश्न-पत्र, उत्तर व उत्तर-कुंजी देखने और प्रश्न/विकल्प/कुंजी पर आपत्ति (यदि कोई हो) उठाने हेतु सूचना के लिंक पर क्लिक करें।
3.नोटिस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।