RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 चरण 1 परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन 9 मई 2022 और 10 मई 2022 को किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2022 के लिए वेतन स्तर 4 और 6 के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए CEN-01/2019 (NTPC “PAY LEVEL 4 & 6″) : CLICK HERE TO DOWNLOAD E- CALL LETTER FOR CBT-2 PHASE-1 SCHEDULED ON 09 & 10 MAY 2022” के लिंक पर क्लिल करें।
3.पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।