16 जनवरी से शुरू हुई नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के तीसरे दिन के पेपर हुआ। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों शिफ्ट में पेपर दिया, उन्होंने गणित के सेक्शन को थोड़ा कठिन बताया लेकिन बहुत कठिन नहीं। ” कंप्यूटर आधारित परीक्षा 100 नंबर की थी, जनरल अवेयरनेस से 40 नंबर के सवाल, जबकि गणित और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30-30 नंबर के सवाल पूछे गए।

RRB NTPC day 3 (shift 1, 2) एनलिसिस
गणित: मैथ्स सेक्शन का डिफिकल्टी लेवल मॉडरेट से कठिन था लेकिन बहुत कठिन नहीं था। गति, समय और दूरी और औसत से कम सवाल आए। लाभ और हानि और साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज से सवाल आए।
पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों के अनुसार, 23 – 25 गुड अटेम्प्ट की उम्मीद की जा सकती है। शिफ्ट -2 के लिए, 22-25 गुड अटेम्प्ट की उम्मीद की जा सकती है।

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग
तीनों सेक्शन में रीजनिंग सेक्शन सबसे आसान था। व्यक्ति अच्छे प्रश्नों की अधिक संख्या की उम्मीद कर सकता है। कथन और निष्कर्ष अनुभाग से अधिक प्रश्न देखे गए थे।
शिफ्ट -1 के लिए लगभग 26-27 गुड अटेम्प्ट की उम्मीद की जा सकती है। शिफ्ट- 2 के लिए लगभग 24-26 गुड अटेम्प्ट की उम्मीद की जा सकती है।

जनलर अवेयरनेस
जनरल अवेयरनेस सेक्शन के सवालों में कोई नया पैटर्न नहीं देखा गया। पहली शिफ्ट के एग्जाम में 2020 के करंट अफेयर्स से बहुत कम सवाल पूछे गए। कठिनाई स्तर मध्यम था।
शिफ्ट -1 के लिए 30-32 गुड अटेम्प्ट होने की उम्मीद की जा सकती है। शिफ्ट -2 में, इतिहास और कंप्यूटर से कुछ सवाल पूछे गए थे। अंतरराष्ट्रीय संगठनों, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र से तीन सवाल पूछे गए थे। शिफ्ट- 2 के लिए 28-31 गुड अटेम्प्ट होने की उम्मीद की जा सकती है।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न: 18 जनवरी को आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों द्वारा साझा किए गए कुछ प्रश्न यहां दिए गए हैं।

जनरल अवेयरनेस

1. पक्षियों का वैज्ञानिक अध्ययन क्या कहलाता है?

उत्तर: पक्षीविज्ञान

2. हॉर्नबिल फेस्टिवल भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर: नागालैंड

3. वनों की कटाई का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: कृषि

4. बेटी बचाओ बेटी पढाओ के लिए पहल की गई है?

उत्तर: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए

5. वह पहला राष्ट्रपति कौन था जिसे भारत की स्वतंत्रता के बाद नामित किया गया था?

उत्तर: राजेंद्र प्रसाद

6. हाल ही में किस देश ने सैन्य उपग्रह लॉन्च किया?

उत्तर: ईरान

7. COBOL का पूर्ण रूप?

उत्तर: कॉमन बिजनेस ओरिएंटेड लैंग्वेज

8. DIKSHA का पूर्ण रूप?

उत्तर: डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग

9. कौन सा तट अरब सागर के समानांतर है?

उत्तर: मालाबार तट

10. अकबर की दूसरी राजधानी कौन सी थी?

उत्तर: फतेहपुर सीकरी

11. निकट दृष्टि दोष किसे कहा जाता है?

उत्तर: मायोपिया

12. ऑक्टोपस के रक्त का रंग है?

उत्तर: हेमोसायनिन के कारण नीला।

13. अल्बुनी भारत किसके शासनकाल में आया था?

उत्तर: गजनी के मुहम्मद

14. भूगोल के पिता?

उत्तर: एरेटोस्थेनेज

15. सुकन्या समृद्धि योजना?

उत्तर: सरकार की पहल बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत बचत योजना को 2015 में शुरू किया गया।