RRB NTPC CBT 1 2020 analysis: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के आखिरी दो दिनों की तुलना में मैथ्स सेक्शन थोड़ा आसान था। इसका दावा करने वाले उम्मीदवार 27 जनवरी को परीक्षा में शामिल हुए थे। अन्य परीक्षाओं के पैटर्न के बाद, डिफिकल्टी लेवल जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन के लिए आसान था। उम्मीदवारों को सवालों की अप्रत्याशित प्रकृति के कारण जनरल इंटेलिजेंस सेक्शन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी कराने वाली कंपनी ग्रेडअप के अनुसार, 76 से 81 शिफ्ट 1 के लिए गुड अटेम्प्ट होने की उम्मीद है, जबकि 77 से 83 शिफ्ट 2 के लिए गुड अटेम्प्ट होने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों ने दोनों शिफ्ट में सामान्य जागरूकता अनुभाग के सवालों को ‘अप्रत्याशित’ के रूप में देखा। लगभग 3 से 4 सवाल इतिहास से पूछे गए थे और 2 से 3 सवाल पोलिटी सेक्शन से लिए गए थे। शिफ्ट 2 में, जीव विज्ञान टॉपिक से लगभग 4 से 5 सवाल पूछे गए थे, इस विषय से सवालों का कठिनाई स्तर काफी आसान था। 27 जनवरी को आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की दोनों शिफ्ट में गणित सेक्शन काफी आसान था। अभ्यर्थी आसानी से दोनों शिफ्ट में 24 से 27 सवालों के गुड अटेम्प्ट की उम्मीद कर सकते हैं। बशर्ते उनके पास बुनियादी वैचारिक प्रश्नों का पर्याप्त अभ्यास हो। अधिकांश सवाल डेटा व्याख्या और त्रिकोणमिति विषयों से थे। जनरल इंटेलिजेंस और रीजिनिंग सेक्शन के लिए उम्मीदवार दोनों शिफ्ट में 25 से 27 गुड अटेम्प्ट्स की उम्मीद की जा सकती है।

एग्जाम में पूछे गए कुछ सवाल

अंत्योदय योजना में चावल की कीमत क्या है?
उत्तर: 3 रुपए प्रति किलोग्राम।
इसमें राज्य के सबसे गरीब परिवारों को शामिल किया गया है और प्रति माह 35 किलोग्राम चावल की आपूर्ति की जाती है।

कंप्यूटर में सीएलयू की फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर: कंप्यूटर लॉजिक यूनिट

किस साल भगत सिंह ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंके?
Ans: 8 अप्रैल, 1929

शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
Ans: 2001

किस अनुसूची में विषयों को राज्य और संघ के बीच विभाजित किया गया है?
उत्तर: सातवीं अनुसूची