रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटिड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है। कैंडिडे्टस आंसर की क्वेचन पेपर और रेस्पॉन्स का लिंक आज शाम 6 बजे एक्टिवेट कर दिया जाएगा। लिंक एक्टिवेट होने के बाद कैंडिडेट्स आंसर की चेक करने के बाद अपनी आपत्ति दर्ज करा पाएंगे। आपत्ति दर्ज कराने का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आज यानी 22 फरवरी शाम 6 बजे से 28 फरवरी शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज करा पाएंगे।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपए प्रति सवाल के हिसाब से चार्ज देना होगा, इसके अलावा बैंक चार्ज अलग से देना होगा। यदि आपत्ति उठाई गई सही पाई जाती है, तो कैंडिडेट्स की आपत्ति दर्ज कराने की फीस वापस कर दी जाएगी। रिफंड उस खाते में किया जाएगा जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया होगा। जिन कैंडिडेट्स की आपत्ति को गलत पाया जाएगा। आप यहां क्लिक करके अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में आसानी से किसी भी शब्द या वाक्य को बदल सकते हैं।
मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटिड कैटेगरी में पदों को भरने के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 15 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2020 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। सभी दिनों में परीक्षा की अवधि 90 मिनट के लिए थी। लगभग 1.03 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। बोर्ड द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों और SOP को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया से संगठन में स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर और चीफ लॉ असिस्टेंट के 1663 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।