RRB Group D Phase 4 Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी चौथे चरण की परीक्षा (RRB Group D Phase 4 Exam 2022) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए अपने परीक्षा शहर की जानकारी कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 के बीच किया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी चौथे चरण की परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में तीन (3) आरआरसी जैसे आरआरसी: मध्य रेलवे (मुंबई), पूर्वी रेलवे (कोलकाता) और उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर) के समूह के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा। गाइडलाइंस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चौथे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने परीक्षा शहर की जानकारी कर सकते हैं।

बता दें कि अभी तक ग्रुप डी परीक्षा के दो चरण आयोजित किए जा चुके हैं। तीसरे चरण की परीक्षा चल रही है, जो 19 सितंबर 2022 को संपन्न होगी। चौथे चरण की परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।

How to Check RRB Group D Phase 4 Exam 2022 City Slip: ऐसे करें चेक

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए CBT 4th Phase : Weblink to view city intimation slip for 4th phase of Computer-Based-Test के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-परीक्षा शहर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।