रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी लेकिन देश भर में बढ़ते कोविड-19 मामलों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। सभी उम्मीदवार आरआरबी की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

UPSC: वरुण ने सालों की मेहनत और कई प्रयासों के बाद किया टॉप, ऐसा रहा कामयाबी का सफर

Live Updates
08:15 (IST) 15 Nov 2021
Indian Railway Recruitment 2021 से भरे जाने हैं ये पद

खड़गपुर वर्कशॉप – 360 पद

सिग्नल एंड टेलीकॉम (वर्कशॉप)/खड़गपुर – 87 पद

ट्रैक मशीन वर्कशॉप/खड़गपुर – 120 पद

एसएसई (वर्क्स)/इंजीनियरिंग/खड़गपुर – 28 पद

कैरिज एंड वैगन डिपो/खड़गपुर – 121 पद

डीजल लोको शेड/खड़गपुर – 50 पद

सीनियर डी (जी) / खड़गपुर – 90 पद

टीआरडी डिपो/इलेक्ट्रिकल/खड़गपुर – 40 पद

ईएमयू शेड/इलेक्ट्रिकल/टीपीकेआर- 40 पद

इलेक्ट्रिक लोको शेड/संतरागाछी – 36 पद

07:43 (IST) 15 Nov 2021
यहां कर सकते हैं रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन

इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक से rrcser.co.in इन पदों (Indian Railway Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://appr-recruit.co.in/2021-22Aprt/Notification.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (Indian Railway Recruitment 2021) को भी देख सकते हैं। इस भर्ती (Indian Railway Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 1785 पदों को भरा जाएगा।

07:15 (IST) 15 Nov 2021
Indian Railway Recruitment 2021

भारतीय रेलवे (Indian Railway) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके (Indian Railway Recruitment 2021) लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत विभिन्न विभागों में अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Indian Railway Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (Indian Railway Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2021 है.

22:29 (IST) 14 Nov 2021
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से आईटीआई सर्टिफिकेट या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा की बात करी तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

22:02 (IST) 14 Nov 2021
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 1664 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मैकेनिकल डिपार्टमेंट के 364 पद, इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट के 339 पद, झांसी डिविजन के 480 पद, वर्कशॉप झांसी के 185 पद और आगरा डिविजन के 296 पद पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं और आइटीआइ में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

21:33 (IST) 14 Nov 2021
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है।

21:01 (IST) 14 Nov 2021
दक्षिण पूर्वी रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर 15 नवंबर से 14 दिसंबर 2021 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

20:33 (IST) 14 Nov 2021
दक्षिण पूर्वी रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

दक्षिण पूर्वी रेलवे में अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी आईटीआई पास सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो अप्रेंटिस पदों के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। ‌

20:01 (IST) 14 Nov 2021
दक्षिण पूर्वी रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1785 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, खड़कपुर वर्कशॉप के 360 पद, ट्रैक मशीन वर्कशॉप के 120 पद, इंजीनियरिंग वर्कशॉप के 100 पद और सिगनल एंड टेलीकॉम वर्कशॉप के 87 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं।

19:32 (IST) 14 Nov 2021
दक्षिण पूर्वी रेलवे भर्ती 2021

दक्षिण पूर्वी रेलवे ने विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर 15 नवंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2021 है।

18:56 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

18:32 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

18:01 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

10:59 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

10:31 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

10:01 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

09:33 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

09:08 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

08:32 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

08:02 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

07:40 (IST) 14 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।