रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए देशभर के अलग अलग हिस्सों से आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन किया था। अब इन कैंडिडेट्स को अपने एग्जाम का इंतजार है, लेकिन एग्जाम से पहले भी कई जरूरी चीजें जारी होनी हैं। इनमें सबसे पहले एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा। एग्जाम के शेड्यूल के साथ ही साथ एक कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक भी जारी किया जा सकता है। अगर किसी कैंडिडेट की कोई डिटेल गलत हो तो वह उसे ठीक करा सकता है।

इसके अलावा कैंडिडेट्स का एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक भी जारी होगा और जिन कैंडिडेट्स के लिए फ्री में रेल यात्रा करने का इंतजाम किया गया है उनके लिए फ्री ट्रेवल पास भी जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से केवल 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड के साथ कैंडिडेट्स को अपना एक फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: आकाश बंसल ने तीनों ही प्रयास में पाई सफलता लेकिन आखिर में ऐसे मिला आईएएस का पद

Live Updates
12:57 (IST) 16 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

12:31 (IST) 16 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

11:59 (IST) 16 Nov 2021
पूर्वी रेलवे भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता
स्तर – 4 और स्तर – 5 – सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए.
 स्तर – 2 और स्तर – 3 – 12वीं (+2 चरण)  या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण. 
पूर्वी रेलवे भर्ती 2021 आयु सीमा – 18 से 25 वर्ष

11:25 (IST) 16 Nov 2021
पूर्वी रेलवे भर्ती 2021 के लिए जरूरी तारीखें

अधिसूचना: 3 नवंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 12 नवंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2021
अस्थायी परीक्षण तिथि जनवरी/फरवरी 2022 के महीने में होगी
परीक्षण की तिथि और भर्ती प्रक्रिया के अन्य चरणों की सूचना समय-समय पर वेबसाइट www. rrcer.com.- कोलकाता पर उपलब्ध करायी जाएगी.

10:25 (IST) 16 Nov 2021
पूर्वी रेलवे भर्ती 2021

पूर्वी रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा में ग्रुप सी के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 11 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर 2021 से शुरू होगा.

09:44 (IST) 16 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

09:07 (IST) 16 Nov 2021
कौन कर सकता है आवेदन

लेवल – 4 और 5: सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।

लेवल – 2 और 3: सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद से कक्षा 12वीं (+2 चरण) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।

उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

08:31 (IST) 16 Nov 2021
इन तारीखों का रखें ध्यान

पूर्वी रेलवे ग्रुप सी पदों पर ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर, 2021 से शुरू होंगे

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख – 11 दिसंबर 2021 तक

योग्य आवेदकों को ट्रायल देना होगा, जो जनवरी या फरवरी 2022 में आयोजित किया जा सकता है।

07:52 (IST) 16 Nov 2021
इतने पदों पर होनी है रेलवे में भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप सी लेवल-2 व 3 पर कुल 16 रिक्तियां और लेवल-4 व 5 पर कुल 05 रिक्तियां (RRC Railway vacancy 2021) भरी जाएंगी। रेलवे में इन पदों पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले यहां दी गई जरूरी जानकारी जैसे वैकेंसी डीटेल्स, योग्यता, पात्रता आदि को ध्यान से पढ़ें।

07:14 (IST) 16 Nov 2021
Railway Recruitment 2021

रेलवे में नौकरी (Railway Jobs) चाहिए तो आवेदन करने का सही मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने ईस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खासतौर पर स्पोर्ट्स पर्सन के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पूर्वी रेलवे की आधिकारिक साइट er.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।