रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए देशभर के अलग अलग हिस्सों से आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन किया था। अब इन कैंडिडेट्स को अपने एग्जाम का इंतजार है, लेकिन एग्जाम से पहले भी कई जरूरी चीजें जारी होनी हैं। इनमें सबसे पहले एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा। एग्जाम के शेड्यूल के साथ ही साथ एक कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक भी जारी किया जा सकता है। अगर किसी कैंडिडेट की कोई डिटेल गलत हो तो वह उसे ठीक करा सकता है।
इसके अलावा कैंडिडेट्स का एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक भी जारी होगा और जिन कैंडिडेट्स के लिए फ्री में रेल यात्रा करने का इंतजाम किया गया है उनके लिए फ्री ट्रेवल पास भी जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से केवल 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड के साथ कैंडिडेट्स को अपना एक फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा।
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE
UPSC: आकाश बंसल ने तीनों ही प्रयास में पाई सफलता लेकिन आखिर में ऐसे मिला आईएएस का पद
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।
RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दक्षिण पूर्वी रेलवे में अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी आईटीआई पास सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो अप्रेंटिस पदों के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1785 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, खड़कपुर वर्कशॉप के 360 पद, ट्रैक मशीन वर्कशॉप के 120 पद, इंजीनियरिंग वर्कशॉप के 100 पद और सिगनल एंड टेलीकॉम वर्कशॉप के 87 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं।
दक्षिण पूर्वी रेलवे ने विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर 15 नवंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2021 है।
उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से आईटीआई सर्टिफिकेट या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से मैकेनिकल डिपार्टमेंट के 364 पद, इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट के 339 पद, झांसी डिविजन के 480 पद, वर्कशॉप झांसी के 185 पद और आगरा डिविजन के 296 पद सहित अप्रेंटिस के कुल 1664 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तर मध्य रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।
RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।
देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।
कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।
स्टेनोग्राफी और ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए RRB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक को एक्टिव कर दिया है। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया होमपेज खुलेगा, जिसमें डिटेल्स भरकर आप अपना ई-कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं।
ई-कॉल लेटर पाने के लिए यहां क्लिक करें।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB NTPC Result जारी होगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए एक करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। ये रहा संभावित कट ऑफ-
सामान्य के लिए 75-80
ओबीसी के लिए 65-75
ईडब्ल्यूएस के लिए 60-65
एससी के लिए 55-50
एसटी के लिए 50-55
पीजीटी के लिए वॉक-इन इंटरव्यू– 25 नवंबर 2021
टीजीटी के लिए वॉक-इन इंटरव्यू– 26 नवंबर 2021
प्राइमरी टीचर के लिए वॉक-इन इंटरव्यू– 27 नवंबर 2021
इंटरव्यू का पता– सेंट्रल रेलवे सेकंडरी (EM) स्कूल एंड जूनियर कॉलेज (कल्याण का प्रिंसिपल चैंबर
पीजीटी के लिए बेसिक सैलरी 27,500 रुपए प्रति महीने होगी और टीजीटी के लिए 26,250 रुपए प्रति महीने देय होगा। वहीं प्राइमरी टीचर के लिए 21,250 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा रेलवे के अन्य भत्तों का भी लाभ टीचर्स को मिलेगा।
अगर आप भारतीय रेलवे में टीचर बनना चाहते हैं तो आपके पास एक बड़ा मौका है। सेंट्रल रेलवे ने टीचरों के लिए भर्ती निकाली है। गौर करने की बात ये है कि इसके लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी और केवल इंटरव्यू के जरिए सिलेक्शन होगा। ये वैकेंसी मुंबई में टीजीटी, पीजीटी और प्राइमरी टीचर के लिए हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करके पढ़ें ये आधिकारिक नोटिफिकेशन-
जो लोग आरआरबी स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और ट्रांसलेशन टेस्ट देने के लिए तैयार हैं, उन्हें कंप्यूटर, कीबोर्ड, शॉर्टहैंड नोटबुक, टू पार्ट स्टेशनरी और पेन एग्जाम के समय प्रोवाइड करवा दिए जाएंगे। इन चीजों को साथ लाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कोरोना गाइडलाइंस का भी पालन अभ्यर्थियों को करना होगा।
आरआरबी स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जूनियर स्टेनोग्राफर इंग्लिश का टेस्ट 50 मिनट का होगा और हिंदी के लिए 65 मिनट का होगा। ट्रांसलेशन टेस्ट हिंदी के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।
यहां क्लिक करके पढ़ें नया नोटिफिकेशन-