रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 2019 में ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1 लाख से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है। आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए 2 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कई फेज में आयोजित कराया जाएगा। इससे पहले आरआरबी एनटीपीसी का सीबीटी 1 भी कई फेज में आयोजित किया गया था। ठीक उसी तरह आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। ग्रुप डी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

PCS Success Story 2021: कभी पढ़ाई में कमज़ोर होने के चलते सुनने पड़े थे रिश्तेदारों के ताने, फिर अनु ने बीपीएससी परीक्षा में ऐसे किया टॉप

Live Updates
18:04 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

17:33 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

17:00 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

16:32 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

16:01 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

15:30 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

15:00 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

14:31 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

14:03 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

13:46 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतनी मिलेगी सैलरी

RRB Group D के पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 18000 रुपए महीने सैलरी दी जाएगी। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

13:19 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने पदों पर होनी है भर्ती

RRB Group D पदों पर भर्ती के लिए रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

12:43 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: एग्जाम डेट हो सकती है जारी

बोर्ड जल्द सीबीटी 1 की तारीखों की घोषणा कर सकता है। उसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस एग्जाम के लिए आवेदन किया था वे अपना एडमिट कार्ड रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर पाएगें।

12:15 (IST) 26 Sep 2021
उत्तर रेलवे (RRC NR) में आवेदन के लिए देना होगा इतना शुल्क

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चयन स्क्रीनिंग और स्क्रूटनी के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021 है। अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी , एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

11:41 (IST) 26 Sep 2021
उत्तर रेलवे (RRC NR) में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड से आईटीआई होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

10:58 (IST) 26 Sep 2021
उत्तर रेलवे (RRC NR) में आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 20 अक्टूबर, 2021 से की जाएगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी। PWD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। आयु सीमा की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

10:17 (IST) 26 Sep 2021
उत्तर रेलवे (RRC NR) में इतने पदों पर होनी है भर्ती

RRC ने कई डिवीजनों / इकाइयों में अप्रेंटिस के 3093 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की। उम्मीदवार जो 10 वीं उत्तीर्ण हैं और आईटीआई पास हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

09:42 (IST) 26 Sep 2021
उत्तर रेलवे (RRC NR) में कई पद खाली

उत्तर रेलवे (RRC NR) ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2021 है।

09:05 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

08:29 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: हॉल टिकट रखना होगा साथ

इस एग्जाम में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट के साथ ही आईडेंटिटी प्रूफ की जरूरत होगी। एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी

07:52 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: कैंडिडेट्स को इन नियमों का करना होगा पालन

कोरोना स्थिति को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेट्स को एग्जाम में भाग लेने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

07:04 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने सवाल करने होंगे हल

RRB Group D के एग्जाम में कैंडिडेट्स को 100 प्रश्न हल करने होंगे। एक सही सवाल पर कैंडडिटेस् को 1 अंक दिया जाएगा। इन सवालों को करने के लिए कैंडिडेट्स को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

06:36 (IST) 26 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दिए गये थे एग्जाम

RRB Group D एग्जाम मई से आयोजित किए जाने थे परंतु कोरोना के कारण इस एग्जाम को स्थगित कर दिया गया था। इसके लिए रेलवे ने नोटिस जारी कर के कैंडिडेट्स को जानकारी दी थी।