रेलवे द्वारा ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 2019 में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी लेकिन कोविड-19 मामलों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। उम्मीद है कि बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB Group D Exam की तारीख घोषित की जाएगी। इस परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम आदि दर्ज करना होगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

रेलवे भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाएंगे। यहा परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 अन्य भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: पारिवारिक जिम्मेदारी के बाद भी पुष्पलता ने सिविल सेवा परीक्षा में ऐसे किया टॉप

Live Updates
14:02 (IST) 16 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

13:31 (IST) 16 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती के लिए योग्यता

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

13:04 (IST) 16 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पद शामिल हैं।

12:32 (IST) 16 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती 2021

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:05 (IST) 16 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: बोर्ड जारी करेगा ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

11:33 (IST) 16 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतनमान

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एग्जाम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

11:05 (IST) 16 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

10:28 (IST) 16 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

10:01 (IST) 16 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।