रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आरआरबी ग्रुप डी के तहत आवेदन करने वालों के लिए जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। उनके एडमिट कार्ड को लेकर जल्द ही कोई नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम की तारीख और कैंडिडेट्स की डिटेल चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: CHECK HERE

RRB Group D परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: लगातार चार बार परीक्षा में असफल होने वाली ममता ने नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में किया टॉप

Live Updates
14:23 (IST) 7 Sep 2021
Indian Railway Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं और संबंधित विषय में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से नेशनल ट्रेड अपरेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष (सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी) के बीच होनी चाहिए।

14:04 (IST) 7 Sep 2021
Indian Railway Recruitment 2021 के तहत भरे जाने हैं ये पद

पदों की संख्या – 192

फिटर – 85 पद

मशीनिस्ट – 31 पद

मैकेनिक (मोटर व्हीकल) – 8 पद

टर्नर – 5 पद

सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर – 23 पद

इलेक्ट्रीशियन – 18 पद

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 22 पद

13:37 (IST) 7 Sep 2021
इस भर्ती से रेलवे में भरे जाने हैं 192 पद

इसके अलावा उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंकhttps://rwf.indianrailways.gov.in/ से भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंकhttps://rwf.indianrailways.gov.in/uploads/Notification के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 192 पदों को भरा जाएगा।

13:10 (IST) 7 Sep 2021
रेल व्हील फैक्ट्री में नौकरी के लिए करें आवेदन

भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने व्हील फैक्ट्री (RWF) के तहत अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर है।

12:40 (IST) 7 Sep 2021
KRCL के लिए यहां करें आवेदन

उम्मीदवार केआरसीएल वेबसाइटkonkanrailway.com पर दिए गए निर्धारित प्रारूप में तैयार किए गए आवेदन की एक प्रति के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लें, साथ ही मूल और सत्यापित प्रतियों के 1 सेट के साथ। सभी आवश्यक प्रमाण पत्र (आयु प्रमाण, योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव आदि) लेकर इंटरव्यू में जाएं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

11:13 (IST) 7 Sep 2021
KRCL Technical Assistant Recruitment 2021 के लिए इंटरव्यू की तारीख और जगह

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए इंटरव्यू की तिथि- 20 से 22 सितंबर, 2021 (सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक)

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए इंटरव्यू की तिथि: 23 से 25 सितंबर, 2021 (सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक)

इंटरव्यू का स्थान: यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सत्यम कॉम्प्लेक्स, मार्बल मार्केट, एक्सटेंशन-त्रिकुटा नगर, जम्मू, जम्मू और कश्मीर (यूटी)- पिन 180011

10:27 (IST) 7 Sep 2021
KRCL में आवेदन के लिए पात्रताएं

रेलवे या पीएसयू या प्रतिष्ठित निजी कंपनी में सिविल निर्माण में न्यूनतम 2 साल की योग्यता के बाद का अनुभव होना चाहिए। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री बीई/बी. Tech (सिविल) AICTE द्वारा अनुमोदित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से 60% के साथ होनी चाहिए।

09:47 (IST) 7 Sep 2021
KRCL रेलवे में नौकरी के आवेदन के लिए पात्रता

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास फुलटाइम इंजीनियरिंग डिग्री बीई/बी. Tech (सिविल) AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से 60% अंको के साथ होने चाहिए।

09:03 (IST) 7 Sep 2021
KRCL में आवेदन के लिए आयु सीमा

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए 25 वर्ष, 1 सितंबर, 2021 को होनी चाहिए। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35 हजार प्रतिमाह दिया जाएगा। वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। आयु सीमा और वेतनमान की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

08:33 (IST) 7 Sep 2021
KRCL में भरे जाने हैं ये पद

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए सात (7) पद और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए सात (7) पद हैं। इनमें से ओबीसी के 5 पद और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2 पद हैं। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की संख्या 5 और एसटी वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या 2 है।

07:46 (IST) 7 Sep 2021
KRCL ने नौकरी के लिए मांगे आवेदन

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) में जम्मू और कश्मीर (UT) में संचालित होने वाली USBRL प्रोजेक्ट के लिए टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रिक्त पदों के लिए आरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर उपलब्ध है।

07:11 (IST) 7 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

06:58 (IST) 7 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

22:30 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

22:20 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे भर्ती वेतन

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

21:42 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के 7 पद और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के 7 पद शामिल हैं।

21:09 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे भर्ती 2021

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन कोंकण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर उपलब्ध है।

20:40 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

20:17 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

19:55 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

19:35 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

19:14 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

18:51 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

18:27 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

18:00 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: उम्मीदवारों ने उठाई यह मांग

RRB NTPC 2021 CBT 1 फाइनल परीक्षा का शेड्यूल घोषित होने के बाद से ही उम्मीदवार RRB Group D परीक्षा का शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे हैं।

17:32 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: बोर्ड ने जारी की थी यह सूचना

सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल घोषित करने की मांग कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही सूचित किया था कि RRB NTPC Exam आयोजित होने के बाद ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

17:01 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: उम्मीदवारों ने उठाई यह मांग

RRB NTPC 2021 CBT 1 फाइनल परीक्षा का शेड्यूल घोषित होने के बाद से ही उम्मीदवार RRB Group D परीक्षा का शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे हैं।

16:20 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है। RRB Group D Exam के लिए लगभग 2.5 करोड़ उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

15:52 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

15:30 (IST) 6 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।