रेलवे में आरआरबी ग्रुप डी के तहत सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। एक बार एग्जाम का शेड्यूल आरआरसी की तरफ से जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा। ग्रुप डी एग्जाम के लिए एक करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी हैं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: बिना कोचिंग के दूसरे प्रयास में पाई ऑल इंडिया 70वीं रैंक, ऐसे की परीक्षा की तैयारी

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एक लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। उस लिंक के माध्यम से कैंडिडेट्स अपनी डिटेल्स चेक कर पाएंगे। एक बात का ध्यान रखना है कि केवल वही कैंडिडेट्स डिटेल्स चेक कर पाएंगे जिनका आवेदन को स्वीकार किया गया था। जिन कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन फॉर्म रद्द कर दिए गए थे उनके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उस लिंक के माध्यम से चेक करने पर अगर किसी कैंडिडेट को अपना डेटा गलत मिले तो उसे तुरंत संबंधिक आरआरबी से संपर्क करके ठीक करा लें।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
09:59 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

09:37 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

09:01 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

08:36 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

08:20 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

07:49 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

07:20 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

06:57 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।