रेलवे में आरआरबी ग्रुप डी के तहत सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। एक बार एग्जाम का शेड्यूल आरआरसी की तरफ से जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा। ग्रुप डी एग्जाम के लिए एक करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी हैं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: बिना कोचिंग के दूसरे प्रयास में पाई ऑल इंडिया 70वीं रैंक, ऐसे की परीक्षा की तैयारी

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एक लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। उस लिंक के माध्यम से कैंडिडेट्स अपनी डिटेल्स चेक कर पाएंगे। एक बात का ध्यान रखना है कि केवल वही कैंडिडेट्स डिटेल्स चेक कर पाएंगे जिनका आवेदन को स्वीकार किया गया था। जिन कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन फॉर्म रद्द कर दिए गए थे उनके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उस लिंक के माध्यम से चेक करने पर अगर किसी कैंडिडेट को अपना डेटा गलत मिले तो उसे तुरंत संबंधिक आरआरबी से संपर्क करके ठीक करा लें।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
10:19 (IST) 15 Oct 2021
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में कई पद रिक्त

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अप्रेंटिस के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 782 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है।

09:32 (IST) 15 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

09:16 (IST) 15 Oct 2021
RRB Group D Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

08:42 (IST) 15 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

07:59 (IST) 15 Oct 2021
रेलवे में आवेदन के लिए फीस

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार WCR Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

07:34 (IST) 15 Oct 2021
रेलवे में आवेदन के लिए आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

07:13 (IST) 15 Oct 2021
रेलवे मे नौकरी के लिए इतनी चाहिए पढ़ाई

पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

06:59 (IST) 15 Oct 2021
2226 पदों पर होगी रेलवे में भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पद शामिल हैं।

06:48 (IST) 15 Oct 2021
Railway Recruitment 2021

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार West Central Railway Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2021 से शुरू की जा चुकी है।

22:34 (IST) 14 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेंनिंग या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेंनिंग / स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT / SCVT) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

21:46 (IST) 14 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) में अप्रेंटिस के पद खाली

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

21:09 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने चरणों में होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

20:21 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

19:47 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतनमान

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एग्जाम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

19:00 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

18:29 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: बोर्ड जारी करेगा ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

17:46 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कैंडिड्ट्स इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

17:14 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

16:32 (IST) 14 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में ऐसे कर सकते हैं आवेदन

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार WCR Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक क

15:54 (IST) 14 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

15:24 (IST) 14 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता

पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

14:52 (IST) 14 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में रिक्त पदों का विवरण

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पद शामिल हैं।

14:18 (IST) 14 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के पद रिक्त

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13:43 (IST) 14 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती से भरे जाने हैं ये पद

इस प्रक्रिया के माध्यम से हुबली डिवीजन के 237 पद, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हुबली) के 217 पद, बेंगलुरु डिवीजन के 230 पद, मैसूर डिवीजन के 177 पद और सेंट्रल वर्कशॉप (मैसूर) के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी।

13:31 (IST) 14 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती 2021

रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 904 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

12:58 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

12:28 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

11:53 (IST) 14 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

11:19 (IST) 14 Oct 2021
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में रिक्त पदों की डिटेल

अप्रेंटिस (एक्स आईटीआई) के 582 पद और अपरेंटिस (फ्रेशर) – 200 पद रिक्त हैं। अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों को कक्षा 10 और 12 (पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित) में उनके अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा।

10:36 (IST) 14 Oct 2021
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में कई पद रिक्त

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अप्रेंटिस के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 782 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है।