आरआरबी ग्रुप डी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जल्द ही एग्जाम की तारीख की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के द्वारा एग्जाम डेट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को पता हो जाएगा कि उनका एग्जाम कब है। इसके साथ ही बोर्ड यह भी जानकारी देगा कि कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड कब तक जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

ग्रुप डी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में सफल होंगे, सिर्फ उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए बोर्ड की और से ट्रैवल पास भी जारी किए जाएंगे। ट्रेवल पास सभी कैंडिडेट्स के लिए जारी नहीं किया जाएगा। ट्रैवल पास डाउनलोड करने का लिंक rrbcdg.gov.in पर एक्टिवेट किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
12:37 (IST) 18 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: RRB NTPC के रिजल्ट का है कैंडिडेट्स को इंतजार

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम की घोषणा कर सकता है। सभी उम्मीदवार जो आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के सात चरणों में से किसी एक में उपस्थित हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

12:04 (IST) 18 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

11:27 (IST) 18 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CLW में आवेदन के लिए निर्धारित आयु

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में अप्लाई करने के कैंडिडेट्स की आयु 15 से 24 वर्ष निर्धारित है। कैंडिडेट्स की आयु की गणना 15 सितंबर, 2021 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

10:47 (IST) 18 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CLW में रिक्त पदों का विवरण

मशीनिस्ट – 56

वेल्डर (जी एंड ई) – 88

इलेक्ट्रीशियन – 112

फिटर – 200

टर्नर – 20

पेंटर – 12 आदि

10:07 (IST) 18 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CLW में कई पदों पर मौका

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW), भारतीय रेलवे ने clw.indianrailways.gov.in पर अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर (जी एंड ई), इलेक्ट्रीशियन आदि के लिए कुल 492 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

09:24 (IST) 18 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में होंगे एग्जाम

RRB Group D परीक्षा चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश,आंध्र प्रदेश, असम,पश्चिम बंगाल और बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।

08:47 (IST) 18 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन वेबसाइट पर मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद रेलवे की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से मांगी गई जानकारी दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।

08:11 (IST) 18 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने पदों पर होनी है भर्ती

RRB Group D पदों पर भर्ती के लिए रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।