रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों को एग्जाम डेट जारी होने का इंतजार है। इसके बाद सीबीटी मतलब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा कि एग्जाम कब होना है। सीबीटी 1 कई फेज में आयोजित किया जाएगा। एक बार सीबीटी 1 का शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा उसके बाद कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: चार प्रयासों के बाद मिला मनचाहा पद, ऐसा रहा रोमा का IPS से IAS बनने तक का सफर

RRB Group D के एग्जाम के जरिए भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे। कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
13:05 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

उम्मीदवारों को एग्जाम के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना होगा। कोविड-19 स्थिति को देखते हुए एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

12:35 (IST) 10 Oct 2021
ये हैं रेलवे की रिजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

11:53 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतनी मिलेगी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।