रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों को एग्जाम डेट जारी होने का इंतजार है। इसके बाद सीबीटी मतलब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा कि एग्जाम कब होना है। सीबीटी 1 कई फेज में आयोजित किया जाएगा। एक बार सीबीटी 1 का शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा उसके बाद कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: चार प्रयासों के बाद मिला मनचाहा पद, ऐसा रहा रोमा का IPS से IAS बनने तक का सफर

RRB Group D के एग्जाम के जरिए भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे। कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
12:09 (IST) 11 Oct 2021
रेलवे में नौकरी के लिए 3 नवंबर तक करें आवेदन

रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

11:30 (IST) 11 Oct 2021
रेलवे में आवेदन के लिए पात्रता

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। जबकि, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

10:59 (IST) 11 Oct 2021
रेलवे में कहां होनी हैं कितनी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से हुबली डिवीजन के 237 पद, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हुबली) के 217 पद, बेंगलुरु डिवीजन के 230 पद, मैसूर डिवीजन के 177 पद और सेंट्रल वर्कशॉप (मैसूर) के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। फिर उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा।

10:26 (IST) 11 Oct 2021
Railway Recruitment 2021

रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 904 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार South Western Railway Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2021 से शुरु की जा चुकी है।

09:59 (IST) 11 Oct 2021
BECIL भर्ती 2021 से भरे जाने हैं ये पद

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेडने पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर एप्लिकेशन डेवलपर, यूआई डेवलपर, समाज इंजीनियर सहित अन्य विभिन्न प पर भर्दोंती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

09:21 (IST) 11 Oct 2021
रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 आयु सीमा

योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2021 को कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी मापदंड के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट होगी।

08:40 (IST) 11 Oct 2021
कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं (10 + 2) पास होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

08:05 (IST) 11 Oct 2021
कैसे बनेगी रेलवे अपरेंटिस की मेरिट लिस्ट?

जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, उन्हें पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्पेशल डिवीजनों या यूनिट्स में ट्रेनिंग दी जाएगी। कोई केंद्रीकृत मेरिट सूची नहीं होगी। बल्कि मेरिट लिस्ट डिवीजन या यूनिटवाइज तैयार की जाएगी।

07:28 (IST) 11 Oct 2021
रेलवे में इन पदों पर होनी हैं भर्ती

वैकेंसी डीटेल्स

दानापुर डिवीजन: 675 पद

धनबाद डिवीजन: 156 पद

सोनपुर डिवीजन: 47 पद

प्लांट डिपो/पं. दीन दयाल उपाध्याय: 135

समस्तीपुर मंडल: 81 पद

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल: 892 पद

कैरिज और वैगन रिपेयर वर्कशॉप: 110 पद

मैकेनिकल वर्कशॉप/समस्तीपुर: 110 पद

07:00 (IST) 11 Oct 2021
रेलवे में 2000 से ज्यादा पद खाली

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान (East Central Railway Apprentice Recruitment 2021) में लगभग 2206 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

06:59 (IST) 11 Oct 2021
रेलवे में 2000 से ज्यादा पद खाली

रेलवे में 2000 से ज्यादा पद खाली

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान (East Central Railway Apprentice Recruitment 2021) में लगभग 2206 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

06:35 (IST) 11 Oct 2021
Railway Recruitment 2021

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां 2000 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने का मौका है। 10वीं पास और आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके उम्मीदवार रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2021 तक है।

22:30 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

21:59 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

21:30 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

21:02 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

20:28 (IST) 10 Oct 2021
RRC NR भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से 20 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

19:58 (IST) 10 Oct 2021
RRC NR भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 3093 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

19:28 (IST) 10 Oct 2021
RRC NR भर्ती 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्दर्न रेलवे (RRC NR), लाजपत नगर, नई दिल्ली ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:53 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

18:17 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

17:38 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

17:04 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

16:37 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

16:05 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

15:39 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

15:09 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

14:31 (IST) 10 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

13:58 (IST) 10 Oct 2021
RRC ER में रिक्त पदों का विवरण

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार हावड़ा डिवीजन में 659 पद, सियालदह डिवीजन में 1123 पद, आसनसोल डिवीजन में 412 पद,मालदा डिवीजन में 100 पद, कंचनपारा डिवीजन में 190 पद, लिलुआ डिवीजन में 204 पद और जमालपुर डिवीजन में 678 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों के विवरण के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

13:40 (IST) 10 Oct 2021
RRC ER में 3 हजार से अधिक पदों पर मौका

रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने पूर्व रेलवे में अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार RRC ER की आधिकारिक साइट er.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 3366 पदों के लिए किया जा रहा है।