रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। एक बार एग्जाम का शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि एडमिट कार्ड कब जारी होना है। दरअसल आरआरबी अपने एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी करता है। एडमिट कार्ड जारी करने से एग्जाम शेड्यूल के साथ ही एक और लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। उस लिंक से कैंडिडे्टस अपने एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक कर पाएंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: बचपन से नेत्रहीन प्रांजल ने बिना कोचिंग के पास की यूपीएससी एग्जाम

एडमिट कार्ड की डिटेल्स में अगर किसी भी कैंडिडेट को कोई गलती मिलती है तो वह इसे तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करके ठीक करा लें, क्योंकि गलत डिटेल्स के साथ एग्जाम देना मुश्किल होगा। कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालने के बाद उस पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स अपना एक आईडी प्रूफ भी साथ लेकर जाना होगा। एग्जाम ऑनलाइन ही आयोजित किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
11:56 (IST) 21 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार अपने आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट gujaratmetrorail.com/careers/ से 12 नवंबर को या उससे पहले जमा कर सकते हैं।

11:09 (IST) 21 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 आयु सीमा

असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) -32 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नलिंग)- 32 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ई) – 32 वर्ष
जॉइंट जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) -50 वर्ष
मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 40 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) -32 वर्ष
डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) -45 वर्ष
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 30 वर्ष
सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 30 वर्ष
असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) – 28 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 28 वर्ष
मेंटेनर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- – 28  वर्ष

10:21 (IST) 21 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 सैलरी

असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 50000-160000

असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नलिंग)- 50000-160000

असिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ई) – 50000-160000

जॉइंट जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) -90000 – 240000

मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 60000 – 180000

असिस्टेंट मैनेजर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) -50000 – 160000

डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) -70000 – 200000

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) – 46000 – 14500

सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) -40000 – 125000

असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) – 35000 – 110000

जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 33000 – 100000

रखरखाव (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 20000 – 60000

09:46 (IST) 21 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से बी.ई/बी. टेक (इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स / औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स / पावर इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रुमेंटेशन / मैकेनिकल या समकक्ष) इंजीनियरिंग ग्रेजुएट.

सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई/बी.टेक/डिप्लोमा होना चाहिए.

असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) – उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

09:11 (IST) 21 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 से भरे जाने हैं ये पद

असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नलिंग) – 2 पद
असिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ई) – 3 पद
जॉइंट जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 1 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 1 पद
मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 2 पद
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 4 पद
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 3 पद
सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 2 पद
असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 4 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 4 पद
मेंटेनर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 4 पद

08:37 (IST) 21 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमआरसी) ने असिस्टेंट मैनेजर, जॉइंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर, जूनियर इंजीनियरऔर मेंटेनर सहित एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

08:08 (IST) 21 Oct 2021
परीक्षा से पहले इस दिन जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करेगा।

07:29 (IST) 21 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

07:07 (IST) 21 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

06:38 (IST) 21 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

22:31 (IST) 20 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

21:59 (IST) 20 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से हुबली डिवीजन के 237 पद, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हुबली) के 217 पद, बेंगलुरु डिवीजन के 230 पद, मैसूर डिवीजन के 177 पद और सेंट्रल वर्कशॉप (मैसूर) के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

21:32 (IST) 20 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती 2021

रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 904 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

21:01 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

20:31 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

20:03 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

19:33 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

19:09 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

18:33 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

17:59 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

17:29 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

16:57 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

16:32 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

16:04 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

15:31 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

15:02 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

14:31 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

14:11 (IST) 20 Oct 2021
रेलवे में 15 साल तक कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में 3 वर्ष की छूट है। विकलांग व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है। आयु सीमा की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

13:31 (IST) 20 Oct 2021
Railway Recruitment 2021

उत्तर रेलवे के रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने 3093 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 अक्टूबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

13:01 (IST) 20 Oct 2021
नौकरी के लिए नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा

इस नौकरी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा और एक निश्चित अवधि के लिए शिक्षुता प्रशिक्षण से गुजरना होगा. नोटिस अवधि का विवरण विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगा. उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है. यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है