रेलवे में ग्रुप डी के तहत सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि एग्जाम कब से होने हैं। जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले आॉफिशियल वेबसाइट से यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: कभी इंजीनियरिंग में फेल होने वाले हिमांशु आज हैं IAS अधिकारी, पहले प्रयास में ही ऐसे पाई थी सफलता

RRN Group D एग्जाम में प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
13:11 (IST) 29 Aug 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने पदों पर होनी है भर्ती

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

12:28 (IST) 29 Aug 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

12:07 (IST) 29 Aug 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।