रेलवे में आरआरबी ग्रुप डी के एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 (सीबीटी 1) आयोजित किया जाना है। रेलवे की तरफ से इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। यह परीक्षा पहले आयोजित होनी थी लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब इस एग्जाम का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए सबसे पहले एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फ्री ट्रेवल पास भी जारी किए जाएंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: कानपुर की रहने वाली गुंजन ने असफलता के सामने नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में ऐसे किया टॉप

जिन कैंडिडेट्स के लिए RRB Group D डिटेल्स चेक करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। वह अपनी डिटेल्स चेक करने के बाद यह सुनिश्चित कर लें कि कोई गलती तो नहीं है अगर कोई गलती हो तो उसे संबंधित रेलवे रिक्रूटमेंट सेल से संपर्क करके ठीक करा लें, क्योंकि एग्जाम सेंटर पर गलत डिटेल्स के साथ आपको जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। भारतीय रेलवे ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि बोर्ड सितंबर महीने के अंत में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की डेट की नोटिस जारी कर सकता है। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
13:33 (IST) 20 Sep 2021
यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

13:02 (IST) 20 Sep 2021
परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

12:29 (IST) 20 Sep 2021
RRB ग्रुप डी के तहत इतने पद पर होगा चयन

भारतीय रेलवे के RRB Group D की परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर चयन होगा।

12:04 (IST) 20 Sep 2021
इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

12:03 (IST) 20 Sep 2021
इन विषयों से होंगे सवाल

इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

11:32 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

10:57 (IST) 20 Sep 2021
मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

10:20 (IST) 20 Sep 2021
2019 में जारी हुई थी नोटिफिकेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है।

09:40 (IST) 20 Sep 2021
इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

09:03 (IST) 20 Sep 2021
RRB ग्रुप डी के तहत इतने पद पर होगा चयन

भारतीय रेलवे के RRB Group D की परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर चयन होगा।

08:35 (IST) 20 Sep 2021
इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

RRB Group D में उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। एग्जाम सेंटर पर लेट पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

08:00 (IST) 20 Sep 2021
इतनी मिलेगी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 18000 रुपए सैलरी दी जाएगी। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

07:26 (IST) 20 Sep 2021
जनरल अवेयरनेस और जनरल साइंस के टॉपिक्स

CBSE कक्षा 10 के स्तर की फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस से प्रश्न और इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस में करंट अफेयर्स, साइंस और टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स, कल्चर, पर्सनालिटी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

06:46 (IST) 20 Sep 2021
इन विषयों से एग्जाम में पूछे जाएंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।