रेलवे में आरआरबी ग्रुप डी के एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 (सीबीटी 1) आयोजित किया जाना है। रेलवे की तरफ से इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। यह परीक्षा पहले आयोजित होनी थी लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब इस एग्जाम का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए सबसे पहले एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फ्री ट्रेवल पास भी जारी किए जाएंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: कानपुर की रहने वाली गुंजन ने असफलता के सामने नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में ऐसे किया टॉप

जिन कैंडिडेट्स के लिए RRB Group D डिटेल्स चेक करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। वह अपनी डिटेल्स चेक करने के बाद यह सुनिश्चित कर लें कि कोई गलती तो नहीं है अगर कोई गलती हो तो उसे संबंधित रेलवे रिक्रूटमेंट सेल से संपर्क करके ठीक करा लें, क्योंकि एग्जाम सेंटर पर गलत डिटेल्स के साथ आपको जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। भारतीय रेलवे ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि बोर्ड सितंबर महीने के अंत में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की डेट की नोटिस जारी कर सकता है। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
13:59 (IST) 21 Sep 2021
रेलवे में नौकरी का मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसईसीआर ने अप्रेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटsecr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2021 है।

13:25 (IST) 21 Sep 2021
इतने पदों पर होनी है भर्ती

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में रिक्त 1,03,769 पदों पर भर्ती की जाएगी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए CBT 1 की डेट जारी की जा सकती हैं।

12:50 (IST) 21 Sep 2021
उत्तर रेलवे में ये डिविजन आते हैं

1)दिल्ली-I

2) दिल्ली-II

3) अंबाला

4) मुरादाबाद

5) लखनऊ

6) फिरोजपुर

12:22 (IST) 21 Sep 2021
जरूरी तारीख और पात्रता

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तथि – 20-09-2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 20-10-2021

मेरिट जारी होने की डेट – 09-11-2021

आवेदन योग्यता – न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास।

आयु सीमा – 15 से 24 वर्ष।

आवेदन शुल्क – 100 रुपए।

11:45 (IST) 21 Sep 2021
3093 अप्रेंटिस पदों पर होनी है भर्ती

आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे के 3093 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। http://www.rrcnr.org पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर अभ्यर्थी भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि विस्तृत नोटिफिकेशन देखने के बाद ही आवेदन करें।

11:16 (IST) 21 Sep 2021
RRC Railway Apprentice Recruitment 2021

रेलवे भर्ती सेल उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 3093 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार (20 September 2021) से शुरू कर दिए हैं। रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2021 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब अप्रेंटिस वेबसाइटhttps://www.actapr.rrcnr.org/ पर जाकर अपना रजिट्रेशन करा सकते हैं।

10:50 (IST) 21 Sep 2021
2019 में जारी हुई थी नोटिफिकेशन

RRB Group D का नोटिफिकेशन रेलवे द्वारा 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती अभियान के जरिए 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

10:02 (IST) 21 Sep 2021
इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

09:32 (IST) 21 Sep 2021
इन पदों पर होनी है भर्ती

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

09:00 (IST) 21 Sep 2021
एडमिट कार्ड के बिना नहीं दे पाएंगे एग्जाम

RRB Group D एग्जाम में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड के बिना कैंडिडेट्स को एग्जाम में बैठने की इजाजत नहीं होगी।

08:35 (IST) 21 Sep 2021
इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेट्स को RRB Group D एग्जाम में भाग लेने लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

08:02 (IST) 21 Sep 2021
मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

07:21 (IST) 21 Sep 2021
RRB ग्रुप डी के तहत इतने पद पर होगा चयन

भारतीय रेलवे के RRB Group D की परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर चयन होगा।

22:31 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में 300 से ज्यादा पद खाली

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर डिवीजन और वर्कशॉप मोतीबाग में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 339 ट्रेड अप्रेंटिस वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SECR की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। SECR भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2021 है।

22:05 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे में इन पदों पर होगा चयन

इस एग्जाम के माध्यम से रेलवे में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

21:41 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

21:13 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

20:43 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कई राज्यों में आयोजित होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा इस एग्जाम को आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा

20:09 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने पदों पर होगी भर्ती

यह अभियान भारतीय रेलवे की विभिन्न इकाइयों में 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 के तहत ग्रुप डी के कुल 103769 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है।

19:39 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: आरआरबी जल्द जारी कर सकता है एग्जाम डेट

भारतीय रेलवे ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि बोर्ड सितंबर महीने के अंत में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तिथि नोटिस जारी कर सकता है। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

19:06 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि ऑफलाइन मोड के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार को कोई प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करना होगा।

18:35 (IST) 20 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड परीक्षा के आयोजन के 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों के माध्यम से एडमिट कार्ड की सूचना दी जाएगी।

18:01 (IST) 20 Sep 2021
रेलवे भर्ती सेल (RRC) में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड से आईटीआई होना चाहिए।

17:31 (IST) 20 Sep 2021
रेलवे भर्ती सेल (RRC) में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 20 अक्टूबर, 2021 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

16:52 (IST) 20 Sep 2021
रेलवे भर्ती सेल (RRC) में कई पद रिक्त

रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर रेलवे (RRC NR), लाजपत नगर, नई दिल्ली ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2021 पर है।

16:12 (IST) 20 Sep 2021
रेलवे के रिक्त पदों पर ऐसे होगा चयन

अप्रेंटिस के पद के लिए चयन प्रक्रिया रेलवे द्वारा तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाती है। मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा उनकी कक्षा 10 की परीक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित होती है। पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके संबंधित मेल आईडी पर कॉल लेटर जारी करके सूचित किया जाएगा।

15:37 (IST) 20 Sep 2021
रेलवे में आवेदन के लिए होनी चाहिए यह योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा या कोई अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। बोर्ड को काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया, COBSE द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड का ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

15:04 (IST) 20 Sep 2021
रेलवे के रिक्त पदों पकर आवेदन करने के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, वे हैं- मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, टर्नर, पेंटर, एसी मैकेनिक आदि। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 15 सितंबर, 2021 तक कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी

14:36 (IST) 20 Sep 2021
रेलवे ने 400 से अधिक पदों के लिए जारी की नोटिफिकेशन

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। कुल रिक्त पदों की संख्या 492 है। उम्मीदवार 3 अक्टूबर, 2021 कर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

14:02 (IST) 20 Sep 2021
स्थगित कर दिए गये थे एग्जाम

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 31 मई से आयोजित किए जाने थे परंतु देश में बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से इन्हें स्थगित कर दिया गया था। इसको लेकर रेलवे ने एक नोटिस भी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार होने के बाद ही एग्जाम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।