रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी लेकिन बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड ने नोटिस जारी करके बताया था कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा आयोजित होने के बाद ही ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से RRB Group D Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

जानकारी के लिए बता दें कि लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: नौकरी के साथ की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, अपर्णा ने दूसरे ही अटेम्प्ट में किया टॉप

Live Updates
21:31 (IST) 6 Nov 2021
RRC NCR भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 1664 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मैकेनिकल डिपार्टमेंट के 364 पद, इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट के 339 पद, झांसी डिविजन के 480 पद, वर्कशॉप झांसी के 185 पद और आगरा डिविजन के 296 पद पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं और आइटीआइ में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

20:59 (IST) 6 Nov 2021
RRC NCR भर्ती 2021

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार RRC NCR Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:33 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

20:01 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

19:31 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

19:00 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

18:32 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

11:59 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

11:32 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

11:02 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

10:30 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

09:59 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

09:29 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

09:01 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

08:31 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

07:54 (IST) 6 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।