रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी परीक्षा की तारीख जल्द जारी किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जाने की लेकिन फिर कोविड-19 मामलों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। बाद में बोर्ड ने सूचित किया था कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा आयोजित किए जाने के बाद ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोविड-19 बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा में एडमिट कार्ड के अलावा फोटो आईडेंटिटी प्रूफ भी ले जाना होगा।

UPSC: देव चौधरी ने दी सभी चुनौतियों को मात, चौथे प्रयास में ऐसे प्राप्त किया आईएएस का पद

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
10:56 (IST) 1 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

09:57 (IST) 1 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

09:16 (IST) 1 Nov 2021
कहां होगा इंटरव्यू

उत्तर रेलवे में सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार सभी जरूरी कागजों के साथ उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, नई दिल्ली, पहली मंजिल के ऑडोटोरियम में इंटरव्यू के आ सकते हैं. सुबह 8.30 बजे से ये इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. 

08:49 (IST) 1 Nov 2021
ये योग्यता होनी जरूरी

सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए जनरल और अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. OBC कैटेगरी की आयु 40 साल और SC/ST कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की आयु 42 साल ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 

08:04 (IST) 1 Nov 2021
रेलवे में कितनी होगी सैलरी

उत्तर रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीनियर रेजिडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत 67700 रुपए से लेकर 208700 रुपए प्रति महीना तक का वेतन दिया जाएगा.

07:34 (IST) 1 Nov 2021
इन पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से एनेस्थीसिया के 2 पद, ENT के 1 पद, जनरल मेडिसिन के 10 पद, जनरल सर्जरी के 6 पद, माइक्रोबायोलॉजी के 1 पद, पैथोलॉजी के 1 पद और रेडियोलॉजी के 2 पद समेत दूसरे कई पदों पर भर्ती की जाएगी. 

07:00 (IST) 1 Nov 2021
रेलवे में नौकरी के लिए कब होगा वॉकइन इंटरव्यू

अगर कोई उम्मीदवार उत्तर रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत अप्लाई करना चाहता है तो 11 और 12 नवंबर को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू (Walk-in Interview) में जाकर सीधा इंटरव्यू दे सकता है. यह भर्ती नोटिफिकेशन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है.

06:28 (IST) 1 Nov 2021
उत्तर रेलवे ने इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

उत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंसी स्कीम के तहत कई पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. उत्तर रेलवे ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर कोई भी उम्मीदवार सीधा इंटरव्यू देकर नौकरी हासिल कर सकता है.

22:31 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

22:00 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

21:31 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

21:01 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

20:31 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे

20:02 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित होंगे एग्जाम

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

19:30 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

18:59 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

18:38 (IST) 31 Oct 2021
उत्तर रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में MCI / NBE द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए जनरल / अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु 26 अक्टूबर 2021 को 37 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 40 साल और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

11:59 (IST) 31 Oct 2021
उत्तर रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से एनेस्थीसिया के 2 पद, ईएनटी के 1 पद, जनरल मेडिसिन के 10 पद, जनरल सर्जरी के 6 पद, माइक्रोबायोलॉजी के 1 पद, पैथोलॉजी के 1 पद और रेडियोलोजी के 2 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर रेलवे में सीनियर रेजिडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत 67700 रुपए से 208700 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

11:32 (IST) 31 Oct 2021
उत्तर रेलवे भर्ती 2021

उत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंसी स्कीम के तहत सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर और 12 नवंबर को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

11:05 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

10:37 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

10:06 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

09:34 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

09:01 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

08:31 (IST) 31 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

07:58 (IST) 31 Oct 2021