RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने परीक्षा की संभावित तारीख घोषित कर दी है। नोटिस के अनुसार, ग्रुप डी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 23 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा का नोटिफिकेशन साल 2019 में आया था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।

Sarkari Naukri Sarkari Results Live: CHECK HERE

इस भर्ती के तहत 103769 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसलिए बड़ी संख्या में इस भर्ती के लिए आवेदन आए हैं। इस बीच आरआरबी ने एक और नोटिस भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हो गया था, उन्हें एक मौका और दिया जाएगा और उनके लिए 15 दिसंबर 2021 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। यहां से आवेदक अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
17:59 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

17:38 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

17:01 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

16:30 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

16:02 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

15:14 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

14:48 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

14:13 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

13:40 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कितने पद हैं रिक्त

आरआरबी की ये परीक्षा 103769 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही तारीख भी घोषित की जाएगी।

13:05 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कैसे सवाल पूछे जाएंगे

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक आएंगे। इसलिए छात्र इसकी अच्छे से तैयारी करें। रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जा सकते हैं।

12:29 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: किन बातों का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपने एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ साथ रख लिया है। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जो कैंडीडेट्स तय समय के बाद पहुंचेंगे, वह भी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।

11:45 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले क्या जारी होगा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक जारी होगा।

10:45 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: किन राज्यों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।

10:17 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कितने चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी। इन चरणों के लिए छात्र खुद को पूरी तरह तैयार कर लें।

09:51 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: परीक्षा कब होगी

आरआरबी जल्द ही परीक्षा की तारीख की घोषणा करेगा। पहले ये परीक्षा अप्रैल से जून के बीच होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।

09:09 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड कब मिलेगा

आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड का कैंडीडेट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब ये कहा जा रहा है कि परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर इन्हें देखा जा सकता है।

08:33 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: पहले स्थगित हो गई थी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा का इंतजार लंबे समय से हो रहा है, लेकिन ये परीक्षा पहले स्थगित की जा चुकी है। इसकी सबसे बड़ी वजह कोरोना वायरस था। हालांकि अब कहा जा रहा है कि ये परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी।

08:01 (IST) 8 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: आरआरबी ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा को लेकर नया नोटिफिकेशन आ चुका है। इसमें कहा गया है कि जिन कैंडीडेट्स के आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिए गए थे, उनके लिए 15 दिसंबर 2021 को एक लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। यहां से कैंडीडेट्स अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।