आरआरसी ग्रुप डी 2019 (लेवल-1) की परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। परीक्षा 23 फरवरी से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र समेत तमाम जानकारियां परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

जिन 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की वजह से रिजेक्ट हो गए थे, उनके लिए सुधार का लिंक 15 से 26 दिसंबर तक आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव रहेगा। ऐसे में जिन आवेदकों का फॉर्म रिजेक्ट हो गया था, वह उसमें सुधार कर सकते हैं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
21:33 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

21:00 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

20:32 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

20:04 (IST) 10 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

19:32 (IST) 10 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

लेवल 1 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा NCVT द्वारा जारी आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल और लेवल 1 पदों के लिए 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए।

19:00 (IST) 10 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से लेवल 2 के 2 पद और लेवल 1 के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

18:36 (IST) 10 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:59 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

17:33 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

16:57 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने दिन पहले मिलेगा ट्रैवल पास

एग्जाम सिटी / तारीख और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल पास डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा के 10 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

16:17 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा

जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था, वह अब मॉडिफिकेशन लिंक के माध्यम से 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

15:46 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

15:16 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

14:13 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

14:02 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से पूछे जा सकते हैं सवाल

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में मैथमेटिक्स, जनरल साइंस, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

13:35 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कितने रिक्त पद हैं

आरआरबी की ये परीक्षा 103769 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में कैंडीडेट्स ने आवेदन किया है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि ये परीक्षा कई चरणों में होगी।

13:07 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: किन राज्यों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा यूपी, बिहार, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, असम, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।

12:43 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: पहले स्थगित हो चुकी है परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा का इंतजार कैंडीडेट्स लंबे समय से कर रहे थे क्योंकि ये परीक्षा पहले कोरोना की वजह से स्थगित हो चुकी है। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये परीक्षा बिना किसी रुकावट के आयोजित होगी।

12:09 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D Exam: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा से चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

11:24 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D Exam: कितने लोगों के आवेदन निरस्त हुए

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, करीब 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त हो गए थे। इसकी वजह गलत हस्ताक्षर और फोटोग्राफ का होना था। हालांकि इन उम्मीदवारों को फिर से मौका दिया गया है और अब ये 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

10:56 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D Exam: कब मिलेगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड को परीक्षा के 4 दिन पहले रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख चेक करने का लिंक और और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल पास डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव होगा। इसे आरआरबी की वेबसाइट पर परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

10:11 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D Exam: क्या है चयन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम पास करना होगा। इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

09:39 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D Exam: किस तरह के पूछे जाएंगे सवाल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों के जवाब देने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंको की निगेटिव मार्किंग होगी। ये परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित होगी।

09:06 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2019 Exam Dates: कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। कोरोना की वजह से ही ये परीक्षा अब तक टल रही थी।

08:21 (IST) 10 Dec 2021
RRB Group D 2019 Exam Dates: ग्रुप डी की परीक्षा तारीख का हुआ ऐलान

आरआरसी ग्रुप डी 2019 (लेवल-1) की परीक्षा तारीख का ऐलान हो गया है। परीक्षा 23 फरवरी से कई चरणों में होगी। एग्जाम सेंटर समेत तमाम जानकारियां परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in विजिट करें।