आरआरसी ग्रुप डी 2019 (लेवल-1) की परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। परीक्षा 23 फरवरी से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र समेत तमाम जानकारियां परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी।
Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE
जिन 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की वजह से रिजेक्ट हो गए थे, उनके लिए सुधार का लिंक 15 से 26 दिसंबर तक आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव रहेगा। ऐसे में जिन आवेदकों का फॉर्म रिजेक्ट हो गया था, वह उसमें सुधार कर सकते हैं।
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE
जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था, वह अब मॉडिफिकेशन लिंक के माध्यम से 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।
RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।
इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस में करंट अफेयर्स, साइंस और टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स, कल्चर, पर्सनालिटी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है।
परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।
RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।
भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए होने वाली ये परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होती है। इसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आयोजित किया जाता है।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जा सकते हैं।
आरआरबी की ये परीक्षा 103769 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। ज्यादा आवेदनों की वजह से ये कहा जा रहा है कि परीक्षा कई चरणों में होगी।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा बिहार, यूपी, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा से चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपए महीने वेतन मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए करीब 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त हुए थे। ऐसे में इन कैंडीडेट को फिर से मौका दिया गया है कि वे अपने आवेदन में सुधार कर लें। आवेदन निरस्त होने की वजह गलत हस्ताक्षर और फोटोग्राफ था।
एडमिट कार्ड का इंतजार काफी समय से कैंडीडेट कर रहे हैं। लेकिन इसे परीक्षा के 4 दिन पहले रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख चेक करने का लिंक और और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल पास डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव होगा।
आरआरबी ग्रुप डी के तहत होने वाली भर्ती के लिए कैंडीडेट्स को लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम पास करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 सवाल आएंगे, जिनका जवाब देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। हर सही जवाब पर 1 अंक और गलत जवाब पर 1/3 अंको की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित होगी।
इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, इसलिए कैंडीडेट्स को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जा सकेगी। बता दें कि कोरोना की वजह से ही ये परीक्षा अब तक टल रही थी।
आरआरसी ग्रुप डी 2019 (लेवल-1) की परीक्षा 23 फरवरी से कई चरणों में होगी। परीक्षा से जुड़ी जानकारियां परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए rrbcdg.gov.in विजिट करें।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था, उनके लिए आवेदन में हुई गलती को सुधारने के लिए 15 दिसंबर 2021 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।