आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आयोजित होगी। ऐसे में कैंडीडेट्स को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब देने के लिए कैंडीडेट्स को 90 मिनट का समय मिलेगा। हर सही जवाब के लिए एक अंक और गलत जवाब के लिए 1/3 अंक मिलेगा।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

एडमिट कार्ड रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा के 4 दिन पहले जारी होंगे। वहीं परीक्षा से जुड़े बाकी अपडेट्स परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होंगे। वे कैंडीडेट्स जिनके आवेदन गलत हस्ताक्षर और फोटो की वजह से निरस्त हो गए थे, उसे 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक मोडिफिकेशन लिंक के माध्यम से सुधारा जा सकता है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: मेडिकल की पढ़ाई के बाद आर्तिका ने सिविल सेवा की तरफ रखा कदम, पहले ही प्रयास में किया टॉप

Live Updates
22:29 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: किन राज्यों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।

21:59 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: ग्रुप डी की परीक्षा तारीख का हुआ ऐलान

आरआरसी ग्रुप डी 2019 (लेवल-1) की परीक्षा तारीख की घोषणा हो चुकी है। ये परीक्षा 23 फरवरी से कई चरणों में होगी। परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर इससे जुड़ी जानकारियां अपलोड कर दी जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in विजिट करें।

21:31 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

20:59 (IST) 13 Dec 2021
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

उत्तर मध्य रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryg.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करना होगा। इसके साथ ही 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है।

20:42 (IST) 13 Dec 2021
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

उत्तर मध्य रेलवे में भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास SCVT / NCVT द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है।

20:02 (IST) 13 Dec 2021
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) न स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryg.org पर 25 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

19:31 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

19:01 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा

जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था, वह अब मॉडिफिकेशन लिंक के माध्यम से 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

18:33 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

18:04 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

17:29 (IST) 13 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

16:58 (IST) 13 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

लेवल 1 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा NCVT द्वारा जारी आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल और लेवल 1 पदों के लिए 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए।

16:32 (IST) 13 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से लेवल 2 के 2 पद और लेवल 1 के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

16:01 (IST) 13 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है।

15:32 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

14:58 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

14:33 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

14:10 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D Exam Dates: क्या है चयन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी के तहत होने वाली भर्ती के लिए कैंडीडेट्स को लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम देना होगा और सभी चरण क्लीयर करने होंगे।

13:42 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: पहले स्थगित हो चुकी है परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा पहले स्थगित हो चुकी है। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये परीक्षा बिना किसी रुकावट के आयोजित होगी।

13:02 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D Exam: उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा से चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपए महीने वेतन मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

11:58 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कितने लोगों के आवेदन निरस्त हुए

मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त हो गए थे। ये आवेदन गलत हस्ताक्षर और फोटोग्राफ की वजह से निरस्त हुए थे। 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक इन आवेदनों में सुधार किया जा सकता है।

11:14 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D Exam: कब मिलेगा एडमिट कार्ड

परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड को रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उससे पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख चेक करने का लिंक और और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल पास डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव होगा। ये परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

10:21 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयन प्रक्रिया क्या है

आरआरबी ग्रुप डी के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा। सभी परीक्षाओं को क्लीयर करने के बाद ही उम्मादवारों का चयन किया जा सकेगा।

09:28 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कैसे सवाल पूछे जाएंगे

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिसके जवाब के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। सही जवाब पर 1 अंक और गलत जवाब पर 1/3 अंको की निगेटिव मार्किंग होगी। ये परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित होगी।

08:59 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D Exam Dates: कोरोना गाइडलाइंस का करना होगा पालन

आरआरबी की इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, इसलिए कैंडीडेट्स को कोरोना गाइडलाइंस का खास ख्याल रखना होगा। इसमें लापरवाही नहीं की जा सकेगी।

08:18 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: ग्रुप डी की परीक्षा तारीख का हुआ ऐलान

आरआरसी ग्रुप डी 2019 (लेवल-1) की परीक्षा तारीख की घोषणा हो चुकी है। ये परीक्षा 23 फरवरी से कई चरणों में होगी। परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर इससे जुड़ी जानकारियां अपलोड कर दी जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in विजिट करें।

07:54 (IST) 13 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: किन राज्यों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।

20:59 (IST) 12 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा

जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था, वह अब मॉडिफिकेशन लिंक के माध्यम से 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

20:31 (IST) 12 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

19:59 (IST) 12 Dec 2021